अरविंद पर फिर बोले अन्ना, कहा- कपिल के आरोप हो साबित तो दें इस्तीफा

अन्ना हजारे ने कहा कि आरोप मुझ पर भी लगे थे लेकिन मैं नहीं डरा था। अगर कपिल के आरोप, केजरीवाल पर साबित होते हैं तो उन्हें राजनीति छोड़ देना चाहिए।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर राज्य के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा की ओर से लगाए गए आरोपों पर समाजसेवी और आंदोलनकर्ता अन्ना हजारे ने टिप्पणी की है।

अन्ना हजारे ने कहा कि 'अगर कर नहीं तो डर क्यों?' इतना ही नहीं अन्ना ने यह बात भी दोहराई कि उनका भरोसा केजरीवाल से उठ गया है।

अरविंद पर फिर बोले अन्ना, कहा- कपिल के आरोप हो साबित तो दें इस्तीफा

एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान हजारे ने कहा कि 'केजरीवाल अब बदल गए हैं। उनके मन में राजनीति घुस गई है। मेरा विश्वास अब उठ चुका है।' हजारे ने कहा कि अगर 'केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों में दम नहीं है तो डर क्यों हैं? मुझ पर भी तो आरोप लगाए गए थे लेकिन मैं नहीं डरा।'

छोड़ देनी चाहिए राजनीति

यह पूछे जाने पर कि क्या केजरीवाल को राजनीति छोड़ देनी चाहिए इस पर अन्ना ने कहा कि अगर आरोप साबित हो जाएं तो ऐसा ही करना चाहिए।

इससे पहले रविवार (7 मई) को अन्ना ने कहा था कि केजरीवाल कभी उनके साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में शामिल थे और अब उन पर ही आरोप लग रहे हैं यह बहुत ही दुख की बात है। अन्ना ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने उनका सपना पहले ही तोड़ दिया था लेकिन आज केजरीवाल पर आरोप लगा ये मेरे लिए बहुत ज्यादा कष्टकारी है।

गौरतलब है कि रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने दावा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये लेते देखा था।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+