भोले बाबा के गाने पर Delhi Metro में जमकर नाचे कांवड़िए, वीडियो देख लोग बोले- कुछ तो अलग मिला देखने को

Delhi Metro News: लंबे वक्त से दिल्ली मेट्रो सुर्खियों में बनी हुई है। कभी बिकनी गर्ल तो कभी कपल का रोमांस...तो कभी कपल KISS करते हुए नजर आते हैं। अभी तक दिल्ली मेट्रो में लड़ाई, डांस और रोमांस से लेकर रील्स बनाने तक की कई घटना सामने आई हैं। लेकिन, इस बार जो दिल्ली मेट्रो के अदर देखने को मिला वो काफी अलग था।

दरअसल, इस बार दिल्ली मेट्रो के कांवडियों का नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कांवड़ियों की दिल्ली मेट्रों के अंदर मस्ती देख लोगों का दिल खुश हो गया। बता दें कि 04 जुलाई से सावन की शुरूआत हो चुकी है। ये माह भगवान शिव को अतिप्रिय है। तो वहीं, भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवडिए जल लेने के लिए रवाना हो गए।

delhi metro dance video

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कांवड़ियों का एक समूह दिल्ली मेट्रो के एक कोच में भोले बाबा के गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर संजीव मेहतो (@sanjeevmahto76) नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दिल्ली मेट्रो।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांवड़ियों वाली ड्रेस पहने कुछ लड़के दिल्ली मेट्रो के जमकर नाचते और झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में भगवान भोले शंकर के भजन बजते हुए सुनाई दे रहे है। भोले के भजनों पर सभी लड़के फुल एनर्जी के साथ मेट्रो में डांस कर रहे हैं।

इन्हीं में से एक लड़का फ्रंट कैमरे से वीडियो को शूट भी करते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर आने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया है और काफी देखा जा रहा है। वहीं, दिल्ली मेट्रो में कांवड़ियों की मस्ती देखकर लोगों का मन भी प्रसन्न हो गया। हालांकि, दिल्ली मेट्रो में कांवड़ियों के इस तरह डांस करने का कुछ यूजर्स ने विरोध भी किया है।

संजीव मेहतो (@sanjeevmahto76) नाम के यूजर ने 04 दिन पहले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई इस वीडियो क्लिप पर 143K व्यूज आ चुके है। तो वहीं, बीते चार दिनों में 143,393 लोगों ने इस वीडियो क्लिप को लाइक किया और 988 लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मस्ती भी हो रही है, लेकिन मर्यादा में करनी चाहिए...वैसे आप लोग बिल्कुल सही हैं। बोलो जय भोले की।' एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत दिन बाद दिल्ली मेट्रो के भीतर कुछ अच्छा देखने को मिला।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+