Kanjhawala Victim को 10 लाख रुपये का मुआवजा, CM केजरीवाल के प्रस्ताव को LG वीके सक्सेना ने दी मंजूरी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में 20 साल की युवती की दर्दनाक मौत के मामले में सरकार आर्थिक मदद करेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल के प्रस्ताव पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 10 लाख रुपये की मदद को मंजूरी दी।

Kanjhawala केस में पीड़ित को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना के निर्देश के बाद आर्थिक मदद मिलेती। रिपोर्ट के मुताबिक कंझावला कांड के पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिया। उनके भेजे गए प्रस्ताव को LG वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी। उपराज्यपाल की तरफ से हर संभव अतिरिक्त मदद का आश्वासन भी दिया गया है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में आरोपी
गौरतलब है कि युवती की दर्दनाक मौत मामले में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने सोमवार को सभी छह आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खबरों के मुताबिक कार के निचले हिस्से में फंसी अंजलि का शव 12 किलोमीटर तक घिसटता रहा। इस दौरान पुलिस की 9 गाड़ियों को भी इस बात की भनक नहीं लगी, जो चौंकाने वाला है।
Recommended Video

Kanjhawala का पूरा मामला
पीड़िता अंजलि कुमारी अपनी सहेली निधि के साथ 1 जनवरी को नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर की रात) पार्टी कर स्कूटी से अपने घर जा रही थी, तभी एक मारुति सुजुकी बलेनो ने उन्हें टक्कर मार दी। निधि एक तरफ गिर गई, जबकि अंजलि का शरीर कार के नीचे फंस गया और वह कम से कम 14 किलोमीटर तक घसीटती रही। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस को 1 जनवरी की सुबह लगभग 4.30 बजे के आसपास अंजलि का शव क्षत-विक्षत हालात में मिला। उसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications