कंझावला कांड: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 800 पन्नों की चार्जशीट, 4 आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस
दिल्ली पुलिस ने 800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें 120 लोगों को गवाह बनाया गया है। सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

Delhi Kanjhawala case: दिल्ली के कंझावला सड़क हादसे मामले में आज यानी शनिवार को चार्जशीट दाखिल की गई है। दिल्ली पुलिस ने 800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिसमें से चार आरोपियों पर हत्या का मुकदमा चलेगा। वहीं, तीन आरोपियों पर चार्जशीट में सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। अमित खन्ना, कृष्णन, मनोज मित्तल और मिथुन पर हत्या का मामला चलेगा। वहीं दो आरोपी आशुतोष और अंकुश को बेल मिलने से बाहर हैं। दिल्ली पुलिस ने 800 पन्नों की चार्जशीट में कुल 120 लोगों को गवाह बनाया है।
पीड़िता अंजलि कुमारी अपनी सहेली निधि के साथ 1 जनवरी को नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर की रात) पार्टी कर स्कूटी से अपने घर जा रही थी, तभी एक मारुति सुजुकी बलेनो ने उन्हें टक्कर मार दी। निधि एक तरफ गिर गई, जबकि अंजलि का शरीर कार के नीचे फंस गया और वह कम से कम 14 किलोमीटर तक घसीटती रही। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस को 1 जनवरी की सुबह लगभग 4.30 बजे के आसपास अंजलि का शव क्षत-विक्षत हालात में मिला। उसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे।
Recommended Video

घटना के बाद एक तारीख की सुबह पुलिस ने पांचों आरोपियों मनोज मित्तल, मिथुन, कृष्ण, अमित खन्ना व दीपक खन्ना को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके तीन दिन बाद पता चला कि घटना के दौरान बलेनो कार में सिर्फ चार लोग मौजूद थे, पांचवा शख्स दीपक खन्ना कार में नहीं था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने खुद ये कबूला कि उन्हें पता था कि कार के निचले हिस्से में अंजलि फंसी हुई है। पुलिस ने कहा कि उनके कबूलनामे के आधार पर आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) को मामले में जोड़ा गया था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद अब सूरत में 'कंझावला' कांड, बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, 12 KM दूर मिला शव












Click it and Unblock the Notifications