Kanjhawala Case: नशे में थी अंजलि, बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद ट्रक में भिड़ाने जा रही थी स्कूटी, दोस्त का दावा

दिल्ली कंझावला मौत मामले में अंजलि की दोस्त निधि ने दावा करते हुए कहा कि बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद वो काफी गुस्से में थी।

kanjhawala case

Delhi kanjhawala Girl Dragging Case: नए साल की तड़के दिल्ली के कंझावला में एक स्कूटी सवार लड़की को कार से टक्कर मारने के बाद 4 किमी तक घसीटने की वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। मंगलवार को इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आया, जब मृतक अंजलि की दोस्त और स्कूटी पर उसके साथ मौजूद निधि ने चश्मदीद बनकर पूरे हादसे को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। हादसे की चश्मदीद निधि ने कहा कि जिस वक्त कार ने स्कूटी को टक्कर मारी थी, उस समय अंजलि नशे में थी। इतना ही नहीं निधि ने यह भी बताया कि कार की टक्कर से पहले एक और हादसा होने वाला था, लेकिन हम बच गए।

हादसे के वक्त स्कूटी पर निधि भी साथ

हादसे के वक्त स्कूटी पर निधि भी साथ

दरअसल, हादसे के वक्त मृतका अंजलि के साथ स्कूटी पर उसकी दोस्त निधि भी साथ थी, लेकिन जब कार ने टक्कर मारी तो वो दूसरी साइ़ड जाकर गिर गई और वहां से बचकर अपने घर चली गई। अब मंगलवार को मीडियो को उसने बताया कि शनिवार-रविवार की रात कार हादसे से पहले एक और बड़ा हादसा होने वाला था, जो अंजलि खुद ही करने जा रही थी, लेकिन कैसे भी करके निधि ने उसे बचा लिया।

होटल में हुआ था बॉयफ्रेंड से झगड़ा

होटल में हुआ था बॉयफ्रेंड से झगड़ा

इंडिया टुडे से बात करते हुए निधि ने कहा कि वो और अंजलि 31 दिसंबर की रात को 8 बजे एक साथ होटल गई थीं, होटल में अंजलि के दोस्त भी उनके साथ मौजूद थे, जिनमें उसका बॉयफ्रेंड भी था, निधि के मुताबिक अंजलि और उसके बॉयफ्रेंड का आपस में झगड़ा हो गया। बकौल निधि, अंजलि का बॉयफ्रेंड उसे छोड़ रहा था, जिसे लेकर वह बहुत गुस्से में थीं और फिर दोनों एक साथ होटल से बाहर आ गईं।

गुस्से में ट्रक में स्कूटी घुसाने जा रही थी अंजलि

गुस्से में ट्रक में स्कूटी घुसाने जा रही थी अंजलि

मृतका अंजलि की दोस्त की कहानी के मुताबिक अंजलि उस वक्त काफी नशे में थी, और मना करने के बाद भी गाड़ी चलाने की जिद करती रही। स्कूटी पर जब दोनों साथ थे तो भी बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद अंजलि बहुत गुस्से में थी। निधि ने दावा करते हुए कहा कि वो अपने गुस्से में ट्रक में स्कूटी घुसाने जा रही थी, अंजलि के बारे में निधि ने बतायाकि वो कह रही थी मेरा बॉयफ्रेंड कैसे मुझे छोड़ सकता है, मैं शादी करूंगी। और फिर ट्रक के सामने स्कूटी बढ़ा दी ऐन वक्त पर निधि ने पीछे से ब्रेक लगाकर स्कूटी रोकी। फिर दोनों के बीच स्कूटी चलाने को लेकर बहस हुई और फिर आगे बढ़ने के बाद स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी।

कार में सवार लोगों को पता था

कार में सवार लोगों को पता था

घटना की चश्मदीद निधि ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा था कि अंजलि कार से टकराने के बाद साथ घिसटती चली गई। मैं डर गई और वहां से चली गई, किसी से कुछ नहीं बताया। कार में सवार लोगों को पता था कि महिला उनकी कार के नीचे फंसी हुई है। दुर्घटना के बाद मैंने पुलिस को सूचना नहीं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+