Kanjhawala Case: 'मैं निधि को नहीं जानती, मेरी बेटी कभी शराब नहीं पीती थी', अंजलि की मां का बयान

कंझावला केस में मृतक महिला, उसकी सहेली निधि और चार आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड जुटाए गए हैं। वहीं सुल्तानपुरी थाने में एफएसएल की टीम ने कार की जांच की। इसी के साथ अंजलि की मां का निधि पर बयान आया है।

Delhi Kanjhawala Case Update:

Delhi Kanjhawala Case Update: दिल्ली के कंझावला में न्यू ईयर के जश्न के बीच एक हिला देने वाली घटना सामने आई। शनिवार-रविवार के तड़के सुबह 3 बजे के करीब सुल्तानपुरी इलाके से कंझावला तक 5 कार युवकों ने पहले एक 23 वर्षीय लड़की को स्कूटी को टक्कर मारी फिर उसे 4 किलोमीटर तक घसीटा, जिसके बाद युवती की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिसे लेकर पुलिस पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। अब ताजा अपडेट के मुताबिक पुलिस ने इस केस से जुड़े सभी लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड जुटाए हैं।

दिल्ली पुलिस ने कंझावला केस को लेकर बताया कि मृतका अंजलि, उसकी दोस्त निधि और चार आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड जुटाए गए हैं। रिकॉर्ड्स का विश्लेषण लंबित है, जो घटना के समय उनके स्थान की पुष्टि करेगा। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में एफएसएल की टीम ने पुलिस की टीम के साथ कार की जांच की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस केस को प्रायोरिटी पर रखा गया है। जिसके लिए दो स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।

अंजलि की मां का बयान

वहीं अंजलि की दोस्त निधि के दावे पर अब मृतका की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि निधि की सारी बातें गलत है। मैं निधि को नहीं जानती, मैंने उसे कभी नहीं देखा। अगर निधि उसकी दोस्त थी तो उसे अकेले क्यों छोड़ दिया। सब सोची-समझी साजिश है, निधि भी शामिल हो सकती है। मामले की अच्छे से जांच होनी चाहिए। अंजलि कभी शराब नहीं पीती थी, वह कभी भी नशे की हालत में घर नहीं आती थी, और निधि ने जो भी दावा किया है, हम उस पर विश्वास नहीं करते।

दिल्ली पुलिस की विशेष सीपी शालिनी सिंह ने कहा कि कंझावला हिट एंड ड्रैग केस की जांच चल रही है, हम हर नजरिए से विश्लेषण कर रहे हैं। एक बार ऐसा हो जाने के बाद हम केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेंगे। इधर, निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मैं अधिकारियों से मामले की जांच करने और परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने का अनुरोध करती हूं। जल्द से जल्द परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। मैं किसी पर आरोप नहीं लगाती, लेकिन उस लड़की (निधि) ने अपने बयान में जो कहा है मैं उसका समर्थन नहीं करती।

एक FSL की रिपोर्ट आ चुकी

इससे पहले कंझावला केस में FSL की एक रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें कार में खून के निशान या लड़की की मौजूदगी का कोई भी सबूत नहीं मिला है। FSL रिपोर्ट में बताया गया कि कार के अगले बाएं पहिए पर खून के निशान मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कार के अगले बाएं एक्सेल में पीड़िता फंस गई थी, जिसको 4 किमी तक घसीटा गया था। बता दें कि जिस तरह से लड़की की बॉडी मिली वो बेहद खौफनाक स्थिति थी। अंजलि के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसके बॉडी से स्किन गायब थी। पूरा शरीर खून से लथपथ थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+