Delhi hit and run case: पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा, केजरीवाल बोले- बेटी को न्याय दिलवाएंगे
नए साल पर दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन केस को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। इसी के साथ CM ने कहा कि बेटी को न्याय दिलवाएंगे, बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे।

Delhi Kanjhawala Death Case: राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में नए साल (1 जनवरी) की तड़के हुई हैवानियत (Delhi Girl Dragging Case) ने लोगों को सदमे में डाल दिया। एक घर की रोशनी को कार सवार 5 युवकों ने बुझा दिया। परिवार में बेटे का फर्ज निभाने वाली बेटी की मौत की खबर से मां बदहवास है। दूसरी तरफ सोमवार को उस वक्त सुल्तानपुरी थाने में हंगामा हो गया, जब महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता की मां से बात करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान
कंझावला हिट एंड रन केस को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि पीड़िता के घरवालों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। अपने ट्वीट में दिल्ली सीएम ने बेटी को न्याय दिलाने की बात भी कही।
पीड़ित परिवार से दिल्ली सीएम का वादा
दिल्ली सीएम ने ट्वीट में लिखा, पीड़िता की मां से बात हुई। बेटी को न्याय दिलवायेंगे। बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे। उनकी मां बीमार रहती हैं। उनका पूरा इलाज करवायेंगे। पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देंगे। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी होनी चाहिए।
नए साल पर हुई दिल्ली में हैवानियत
Recommended Video
आपको बता दें कि 31 दिसंबर और 01 जनवरी के बीच सुबह 3 बजे कार सवार 5 युवकों ने पहले स्कूटी सवार 23 की लड़की को टक्कर मारी और फिर घसीटते हुए करीब 4 किमी तक लेकर गए, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications