kanjhawala case: जिस दोस्त के साथ गई थी नया साल मनाने, एक्सीडेंट के बाद वह मौके से भाग गई
दिल्ली में दो लड़कियों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने लड़की को 12 किलोमीटर तक कार से रौंदा। इस मामले में नई जानकारी यह सामने आई है कि जो लड़की हादसे का शिकार हुई, लेकिन उसकी दोस्त मौके से भाग गई।

kanjhawala case: देश की राजधानी में जिस तरह की खौफनाक घटना सामने आई है उसमे अब एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार जिस लड़की के साथ यह हादसा हुआ है उसके साथ उसकी एक दोस्त भी स्कूटी पर सवार थी। पुलिस ने बताया कि लड़की को जब कार ने टक्कर मारी तो उस वक्त लड़की के साथ उसकी स्कूटी पर उसकी दोस्त भी बैठी थी। लेकिन जब यह हादसा हुआ तो वह लड़की मौके से भाग गई थी। कार की टक्कर लगने के बाद लड़की की दोस्त को भी कुछ चोटें आई थी।
पुलिस ने बताया कि लड़की की दोस्त हादसे के बाद अपने घर चली आई थी, लेकिन पीड़िता लड़की कार में फंस गई थी, जिसे कार चालकर 12 किलोमीटर तक सुल्तानपुरी से कांजावाला तक घसीटते चले गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि पीड़िता की स्कूटी गुलाबी रंग की थी, जबकि पीड़िता की दोस्त ने लाल रंग के कपड़े पहने थे। पुलिस के अनुसार पीड़िता और उसकी दोस्त होटल से बाहर आ रही थीं, जहां वह नया साल मनाने के लिए गई थीं।
जब दोनों लड़कियां होटल से बाहर आई थीं तो दूसरी लड़की स्कूटी चला रही थी, जबकि अंजलि स्कूटी पर पीछे बैठी थी। लेकिन होटल से कुछ दूरी पर ही दोनों लड़कियों ने सीट की अदला-बदली की और अंजलि स्कूटी चलाने लगी और उसकी दोस्त पीछे बैठ गई। इसके कुछ देर बाद ही एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके बाद अंजलि कार के भीतर ही फंस गई, जिसे कार सवार तकरीबन 12 किलोमीटर तक घसीटते चले गए। अंजलि की दोस्त जिसे कुछ चोट आई थी, वह घटनास्थल से भाग जाती है।
बता दें कि सोमवार को दिल्ली पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। मामले में जो एफआईआर दर्ज हुई है उसमे पांच लोगों के खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने इस कार को उधार पर लिया था। यह घटना रविवार देर रात तकरीबन 2 बजे हुई है। दीपक खन्ना और अमित खन्ना ने यह कार अपने दोस्त आशुतोष से उधार ली थी, हादसे के बाद इन लोगों ने कार को अपने दोस्त के घर छोड़ दी थी।
दीपक और अमित ने आशुतोष को बताया कि उन्होंने शराब पी ली थी और इसके बाद कार का कृष्ण विहार इलाके में एक स्कूटी से एक्सिडेंट हो गया। एफआईआर में कहा गया है कि ये लोग एक्सिडेंट के बाद कांजावाला की ओर भाग गए थे। वहीं पुलिस का कहना है कि हम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस को एक्सिडेंटल स्कूटी कृष्ण विहार के पास मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications