'INDIA' की बैठक से ठीक पहले PM दावेदारी पर AAP ने ठोका दावा, कहा- 'अरविंद केजरीवाल बनें कैंडिडेट'

मुंबई में होने वाली इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन की बैठक से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीएम कैंडीडेट बनाए जानें की मांग की गई है।

आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं चाहूंगी कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें।

Priyanka Kakkar ,

अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के पक्ष में तर्क देते हुए आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि, इतनी कमरतोड़ महंगाई में भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महंगाई सबसे कम है। दिल्ली के लोगों को मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, मुफ़्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, बुज़ुर्गों के लिए मुफ़्त तीर्थ यात्रा, फिर भी सरप्लस बजट पेश किया गया है।

आप प्रवक्ता ने कहा, अरविंद केजरीवाल लगातार लोगों के मुद्दे उठाते हैं और प्रधानमंत्री मोदी के आगे चैलेंजर के रूप में उभरे हैं। चाहे वो उनकी डिग्री का मामला हो या कुछ और, अरविंद केजरीवाल मुखर होकर बात रखते हैं।

आप नेता ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के पास आर्थिक विजन नहीं है। यहां मैन्युफैक्चरिंग माइनस में चली गई है। अरविंद केजरीवाल के विजन के तहत इंडिया मैन्युफैक्चरिंग हब होगा। लाइसेंस राज खत्म होगा। व्यापारियों के लिए बिजनेस करने के अच्छे मौके होंगे। शिक्षा इतनी अच्छी होगी कि बच्चे आविष्कार करने के बारे में सोचेंगे। विदेशों से लोग डॉलर खर्च करके भारत में पढ़ने आएंगे। हम एक ऐसा इंडिया चाहते हैं।

बता दें कि, विपक्षी दलों की बैठक मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही इस बैठक में विपक्षी दलों के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही इंडिया का लोगो भी सामने आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+