भगवा जलेगा, फ्री कश्मीर से लेकर पीएम मोदी को अपशब्द...JNU की दीवारों पर फिर लिखे गए विवादित नारे
JNU Slogans: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक बार फिर से विवादित नारे का मामला सामने आया है। जेएनयू की दीवारों पर उकसाने वाले नारे लिखे गए हैं। इस स्लोगन में भाजपा , पीएम मोदी से लेकर फ्री कश्मीर तक की बात की गई है। स्लोगन लिखने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है, फिर पुलिस जांच करके एक्शन लेगी।
विवादित स्लोगन नीले और लाल रंग से लिखे गए हैं। कई जगह फर्श पर भी नीले रंग से स्लोगन लीखे गए हैं। दीवारों पर 'भगवा जलेगा', 'मुक्त कश्मीर', 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' जैसे विवादित नारे लिखे पाए गए।

पिछले साल लिखे गए थे ब्राह्मण बनिया विरोधी नारे
बता दें कि जेएनयू के कैंपस में इस तरह के नारे पहली बार नहीं लिखे गए हैं, इससे पहले भी कई बार इस तरह के विवादित नारे लिखे गए थे।पिछली बार जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर बनिया और ब्राह्मण विरोधी जाति सूचक नारे लिखे गए थे। 'ब्राह्मण बनिया भारत छोड़ो, ब्राह्मण बनिया हम आएंगे बदला लेंगे' जैसे नारे लिखे गए थे। इसके अलावा जेएनयू के ही कुछ प्रोफेसर्स की नेम प्लेट पर काली स्याही पोती गई थी।

इतना ही नहीं इससे पहले जेएनयू में फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु के लिए सभाएं भी आयोजित की गई थीं। इस सभा में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे भी लगाए गए थे। जिसके बाद जेएनयू के छात्रसंघ के अध्यक्ष और वर्तमान में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिर पूरे देश में लोगों ने इसका विरोध किया था। हालांकि, राहुल गांधी कन्हैया कुमार के समर्थन में जेएनयू पहुंचकर भाषण भी दिया था।












Click it and Unblock the Notifications