झारखंड चुनाव 2019: भाजपा की हार पर कुमार विश्वास ने कसा तंज, कही ये बड़ी बात
दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों की तस्वीर साफ होते ही कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनना तय हो गया है। वहीं, भाजपा की हार पर कुमार विश्वास ने तंज कसा है। कुमार विश्वास ने नतीजों की तस्वीर साफ होने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, ''सरयू'' की धवल-धार में ''रघुबर'' डूब गए। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रघुबर दास स्वयं जमशेदपुर पूर्वी सीट से बीजेपी के बागी उम्मीदवार सरयू राय से पीछे चल रहे हैं।
Recommended Video

मेरी हार है पार्टी की नहीं: रघुवर दास
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे आ रहे हैं। इस बीच परिणामों को लेकर रघुवर दास से मीडिया ने बातचीत की। एक हद तक हार मानते हुए उन्होंने कहा कि ये मेरी हार है पार्टी की नहीं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व सीट से पीछे चल रहे हैं और उन्हें बीजेपी के ही बागी सरयू राय ने परेशान कर दिया है। राय निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। रघुबर दास के नेतृत्व वाली सरकार की हार पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "सरयू" की धवल-धार में "रघुबर" डूब गए।

हेमंत सोरेन होंगे मुख्यमंत्री
झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन इस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव परिणाम को अपने पिता और दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन के अथक परिश्रम का फल बताते हुए कहा कि वह हर एक वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा, 'इस राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा जो एक मील का पत्थर साबित होगा। जिस उम्मीद से लोगों ने हमें वोट दिया है, मैं उनकी उम्मीदें पूरा करने का भरोसा दिलाता हूं।'

कद्दावर नेताओं में होती है हेमंत सोरेन की गिनती
बता दें, हेमंत सोरेन की गिनती सूबे के कद्दावर नेताओं में होती है। हेमंत पहले भी राज्य के सीएम और डिप्टी सीएम रह चुके हैं। उनके पिता शिबू सोरेन की झारखंड राज्य के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शिबू सोरेन तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications