'केजरीवाल तो छोटी चीज है...AAP की ईमानदारी अखर रही', शराब नीति मामले पर बोले दिल्ली के सीएम

दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली सरकार के मंत्रियों व आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और मौजूदा केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।

Arvind Kejriwal on Delhi Liquor Policy

दिल्ली सरकार की शराब नीति (Delhi Liquor Policy) से जुड़े घोटाले को लेकर पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के दो दिग्गज नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है। मामले में दिल्ली के पूर्व उर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया गया। वहीं अब केंद्रीय एजेंसी सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से पूछताछ कर रही है। ऐसे में में सीएम ने आम आदमी पार्टी (AAP) देश की एकमात्र ईमानदार पार्टी बताया। उन्होंने आप नेताओं पर कार्रवाई को लेकर भाजपा (BJP) को निशाने पर लेते हुए गंभीर आरोप लगाए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार ने कहा कि उनके ऊपर जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पहले ही आगाह कर दिया था। सीएम ने अपने बयान में कहा," मैंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू देखा। जिसमें मलिक ने दिल्ली शराब नीति मामले अगली बार मुझे गिरफ्तार किए जाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह बोले- दिल्ली शराब घोटाला निकला फर्जी, PMO मांगे माफी

सीएम केजरीवाल ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा, "मुझे गिरफ्तार करो, धमकी क्यों देते हो...केजरीवाल बहुत छोटी चीज है, पूरा देश देख रहा हा है।" दिल्ली के सीएम ने कहा, "वे हर दिन हमें बदनाम कर रहे हैं क्योंकि पूरा देश जानता है कि आम आदमी पार्टी देश में एकमात्र 'ईमानदार' पार्टी है। अगर आप गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो करें।"

सीएम ने कहा एक ओर धमकियां की बात हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी है, जो ये कह रही कि केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले अगले व्यक्ति हैं। इससे साबित होता है कि वे (भाजपा) ईडी और सीबीआई को नियंत्रित कर रहे हैं। सीम ने कहा अगर ऐसा नहीं होता तो उन्हें कैसे पता होगा कि अगला गिरफ्तार होने वाला व्यक्ति कौन है।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गोवा आप नेता हुई कार्रवाई को गलत बताया। सीएम केजरीवाल ने कहा, "उन्होंने कहा कि आप ने गोवा चुनाव में 100 करोड़ रुपये खर्च किए। उन्होंने गोवा में हमारे साथ काम करने वाले सभी लोगों पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में ईडी ने कहा कि कुछ ₹19 लाख - ₹20 लाख नकद में खर्च किए गए, जबकि बाकी धनराधि के चेक उपलब्ध थे।"

Recommended Video

    Delhi Excise Policy पर AAP नेता Sanjay Singh का सबसे बड़ा खुलासा | Delhi Liqour Scam |वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: जालंधर में अरविंद केजरीवाल बोले- कांग्रेस से कोई बड़ा नेता आपका वोट मांगने नहीं आया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+