जंतर-मंतर पर आपत्तिजनक नारेबाजी: पिंकी चौधरी को 17 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली, सितंबर 02: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले दिनों आयोजित रैली में आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोपी हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में सरेंडर किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में पिंकी चौधरी को पेश किया। पटियाला हाउस कोर्ट ने 17 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Jantar Mantar inflammatory sloganeering court sends Pinki Chaudhary to judicial custody till Sept 17

चौधरी ने पिछले मंगलवार को दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में सरेंडर किया था। इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थकों की भीड़ भी थाने के बाहर मौजूद थी। इस दौरान थाने के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। उन्होंने 'पिंकी चौधरी जिंदाबाद' के लगातार नारे लगाए। दिल्ली पुलिस को काफी समय से पिंकी चौधरी की तलाश थी। दिल्ली पुलिस ने इन वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया था।

इससे पहले, सोमवार को हिंदूवादी नेता पिंकी चौधरी ने एक वीडियो जारी कर घोषणा की थी कि वो मंगलवार को दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे। उन्होंने कहा था कि मेरे और मेरे समर्थकों द्वारा कुछ भी गलत नहीं किया गया है। साथ ही इस वीडियो में उन्होंने यह भी कहा था कि उनके खिलाफ आरोप झूठे एवं निराधार हैं। उन पर जंतर-मंतर पर एक रैली के दौरान सांप्रदायिक नारेबाजी करने के आरोप हैं।

वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं। मैं और मेरे संगठन के किसी भी कार्यकर्ता ने जंतर-मंतर पर कुछ भी गलत नहीं किया। मैं अदालत का सम्मान करता हूं। मैं 31 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे कनॉट प्लेस थाने में सरेंडर करूंगा और पुलिस के साथ सहयोग करूंगा।

जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम विरोधी नारेबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस इस मामले में पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पिंकी चौधरी को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+