जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का प्लान फेल! अब क्या करेगी CJP? अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर बताई रणनीति

CJP Protest Delhi: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। जंतर-मंतर पर धरना देने जा रहे CPI(M) के महासचिव एमए बेबी, वृंदा करात समेत कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका, रत्ना ठाकुर समेत पार्टी के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। इसके बावजूद CJP ने साफ कर दिया है कि उसका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। पार्टी का कहना है कि नेतृत्व मौजूद हो या नहीं, देशभर में प्रदर्शन जारी रहेंगे। अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर बताया है कि इस प्रोटेस्ट को अब अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे।

CJP Protest Delhi

CJP के नेताओं की हिरासत के बाद क्या है अगला प्लान?

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को भी हिरासत में लिया गया है। सीजेपी के लगभग 600 समर्थकों को हिरासत में अब तक लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आज प्रोटेस्ट करने की इजाजत नहीं दी थी। हालांकि हिरासत में लिए जाने के बाद भी पार्टी ने पीछे हटने से इनकार किया है। CJP ने ऐलान किया कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उसका विरोध देशभर में जारी रहेगा।

CJP ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के हिरासत में रहने तक संगठन के इंचार्ज अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। पार्टी के मुताबिक, अभिजीत दिपके ने संभावित गिरफ्तारी के अंदेशे में 8 अक्टूबर की रात ही यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।

CJP के मुताबिक आंदोलन के लिए नेताओं की मौजूदगी जरूरी नहीं है और हिरासत से प्रदर्शन की योजना नहीं बदलेगी। CJP और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर समर्थकों को जुटने के लिए कहा था। यह प्रदर्शन देशभर में चल रही SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के विरोध में बुलाया गया था। पार्टी का कहना है कि वह इस मुद्दे पर अपना अभियान जारी रखेगी।

वृंदा करात समेत लेफ्ट के नेताओं को क्यों लिया गया हिरासत में?

दिल्ली में CPI(M) के महासचिव एमए बेबी के अलावा वृंदा करात, एमवी गोविंदन, पीके श्रीमती और पी राजीव को भी हिरासत में लिया गया है। ये नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

CPI नेता एनी राजा ने सुरक्षा बंदोबस्त पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती निंदनीय है। एनी राजा ने कहा कि असहमति जताना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और यही लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने SIR प्रक्रिया को संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि उनकी कोशिश संविधान की रक्षा और देश को धर्मनिरपेक्ष व लोकतांत्रिक बनाए रखने की होगी।

CJP Protest Delhi

इससे पहले INDIA गठबंधन के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा था। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। बीते दिनों INDIA गठबंधन के सांसदों ने जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया था। अब लेफ्ट नेताओं और CJP के कार्यकर्ताओं की हिरासत से यह मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

BJP ने विपक्ष पर क्या आरोप लगाए?

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने INDIA गठबंधन और CJP पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और CJP देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। नितिन नवीन ने यह दावा भी किया कि इन गतिविधियों के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है। ये आरोप बीजेपी की ओर से लगाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने SIR का बचाव किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस प्रक्रिया से इसलिए परेशानी हो रही है, क्योंकि इससे फर्जी वोट हटेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी बड़े बहुमत से सरकार बनाएगी। धर्मपाल सिंह ने चुनाव आयोग के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि विपक्ष चुनाव जीतने पर सवाल नहीं उठाता, लेकिन हारने पर EVM को दोष देता है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के काम को भी अच्छा बताया।

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर क्या कहा?

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सांसदों के साथ हुए बर्ताव की आलोचना की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल और प्रियंका के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई हुई, उसे देश ने देखा है। तिवारी ने दावा किया कि मोदी सरकार के पतन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने जंतर-मंतर की घटनाओं को भी सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक झटका बताया।

फिलहाल इस पूरे विवाद के दो अहम पहलू हैं। विपक्ष और CJP SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी इन आरोपों को खारिज करते हुए SIR को सही ठहरा रही है। CJP की ओर से देशव्यापी आंदोलन जारी रखने के ऐलान के बाद अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन किस रूप में आगे बढ़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+