पैगंबर विवाद: जामा मस्जिद प्रदर्शन मामले में दो लोग अरेस्ट, वायरल मैसेज की भी जांच कर रही दिल्ली पुलिस

पैगंबर विवाद: जामा मस्जिद प्रदर्शन मामले में दो लोग अरेस्ट, वायरल मैसेज की भी जांच कर रही दिल्ली पुलिस

दिल्ली, 12 जून: जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान विवादित टिप्पणी की थी। नूपुर शर्मा द्वारा की गई इस विवादित टिप्पणी के बाद पूरे देश में गुस्सा है। शुक्रवार 10 जून को जुमे की नमाज के बाद दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया था।

Jama Masjid Protest: Central District Police caught 2 people last night

Recommended Video

      Nupur Sharma Paigambar Mohammad Row | Jama Masjid Protest | Delhi Police | वनइंडिया हिंदी | *News

      इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकठ्ठा हुए थे। हालांकि, इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई अनुमति नहीं दी गई थी। बिना अनुमति के जामा मस्जिद के बाहर हुए इस प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसमें आज दो गिरफ्तारी हुई है। डीसीपी सेंट्रल दिल्ली श्वेता चौहान ने बताया कि देर रात दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, इस मामले आईपीसी की धारा 153ए को भी जोड़ा गया है। बता दें कि पहले आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया था।

      डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि वाट्सएप पर वायरल मैसेज और पोस्टर की भी जांच हो रही है। वारदात में शामिल लोग लोकल हैं या बाहर के हैं इसकी जानकारी निकाली जा रही है। हमारी जांच में अभी तक किसी भी पार्टी या संगठन का नाम सामने नहीं आया है। वहीं, इस बीच जामा मस्जिद के शाही इमाम ने इस प्रदर्शन से खुद को अलग करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं पता है कि प्रदर्शन करने वाले कौन लोग हैं।

      शाही इमाम ने कहा कि मस्जिद कमेटी की तरफ से किसी भी तरह का प्रदर्शन नहीं बुलाया गया था। उन्होंने आगे कहा कि जब कल कुछ लोग प्रदर्शन के लिए योजना बना रहे थे तभी हमने स्पष्ट कर दिया था कि मस्जिद की तरफ से प्रदर्शन के लिए कोई आह्वान नहीं किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+