जहांगीरपुरी हिंसा: कोर्ट ने साजिशकर्ता अंसार और असलम को पुलिस हिरासत में भेजा

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। स्पेशल सीपी ने कहा कि अंसार नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका नाम एफआईआर में शामिल है। अपराधियों की पहचान चल रही है और पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने अंसार को इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। इस मामले में छानबीन के दौरान गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान मोहम्मद असलम के रूप में की गई है।

Jahangirpuri violence, one of conspirators namely Ansar has been arrested

वहीं जहांगीरपुरी हिंसा मामले में रोहिणी कोर्ट ने अंसार और असलम को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जबकि बाकी 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। रोहिणी अदालत में दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अंसार और असलम को 15 अप्रैल को शोभा यात्रा के बारे में पता चला और फिर उन्होंने यह साजिश रची। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा, "हमें सीसीटीवी फुटेज को देखना होगा और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करनी होगी।"

वकील विकास वर्मा ने बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले में रोहिणी कोर्ट ने दो मुख्य आरोपियों अंसार और असलम को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। शेष 12 को न्यायिक हिरासत में (14 दिनों के लिए) भेज दिया गया है।

हिंसा के आरोपी और साजिशकर्ता अंसार की गिरफ्तारी के बाद जांच में पाया गया कि वह पहले भी हमले के 2 मामलों में शामिल है। उसे बार-बार गिरफ्तार किया जा चुका है। जुआ और शस्त्र एक्ट के तहत पांच बार मामला दर्ज किया गया था। 35 साल का अंसार जहांगीरपुरी बी ब्लॉक का रहने वाला है। उसके खिलाफ हमले के दो मामले समेत अन्य धाराओं के तहत बार-बार गिरफ्तार भी किया गया था।

पुलिस ने अंसार का डोजियर 20 फरवरी 2009 को तैयार किया था। उस वक्त अंसार को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। डोजियर के मुताबिक, अंसार के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। पहला मामले में ये चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था और इसके खिलफ आर्म्स एक्ट की धारा लगाई गई थी। दूसरा मामला जुलाई 2018 का है।186/353 IPC (सरकारी कर्मचारी पर हमला करना और सरकारी काम मे बाधा डालना) की धारा अंसार के खिलाफ लगाई गई थी। अंसार का पेशा कबाड़ी बताया गया है।

मीडिया में पुलिस सूत्रों के हवाले ले लिखा गया है कि, हम अंसार से पूछताछ कर रहे हैं। उसे अन्य लोगों के बीच पकड़ा गया था, हम उसके कॉल विवरण रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं, अभी तक वह मुख्य संदिग्ध है। बता दें कि, शोभा यात्रा शांतिपूर्वक तरीके से चल रही थी परंतु जब शोभा यात्रा समय करीब 06 बजे शाम को सी ब्लॉक जामा मस्जिद के पास पहुंची तो एक शख्स अंसार अपने 4-5 साथियों के साथ आया और शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लग गया जो बहस ज्यादा बढ़ने के कारण दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिसके कारण शोभा यात्रा में भगदड़ मच गयी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+