लालू की बेटी मीसा, बेटे तेजस्वी और दामाद शैलेश की बेनामी संपत्ति जब्त

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लालू के रिश्तेदारों से जुड़ी उन बेनामी संपत्ति को सीज कर लिया है जिन ठिकानों पर पिछले महीने छापेमारी की गई थी।

दिल्ली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सांसद बेटी मीसा भारती, उनके पति शैलेश कुमार और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बेनामी संपत्ति को जब्त कर लिया।

मीसा भारती को भेजा गया था समन

मीसा भारती को भेजा गया था समन

इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मीसा भारती को 1000 करोड़ रुपए की बेनामी जमीन की डील और कर चोरी के केस में समन भेजा था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं। इसके बाद आईटी डिपार्टमेंट ने इस संपत्ति को सीज कर लिया है।

लालू के रिश्तेदारों की बेनामी संपत्ति के खिलाफ जांच

लालू के रिश्तेदारों की बेनामी संपत्ति के खिलाफ जांच

आयकर विभाग ने इस बारे में बताया है कि लालू के रिश्तेदारों की बेनामी संपत्ति के खिलाफ जांच चल रही है। बेनामी संपत्ति उसे कहते हैं जिसमें संपत्ति को किसी और नाम से खरीदा जाता है लेकिन उसका मालिक कोई और होता है। मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार पर शक है कि मिशैल पैकर्स और प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम के फर्म से उनके कनेक्शन्स हैं। इन फर्मों पर संदेह है कि इन्होंने दिल्ली के बिजवासन इलाके में जिस फार्म हाउस की बेनामी डील की थी उसका संबंध मीसा भारती से है।

मीसा और उनके पति से होगी पूछताछ

मीसा और उनके पति से होगी पूछताछ

इस केस में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार से पूछताछ करने की कार्रवाई में जुटी है ताकि जांच आगे बढ़ सके। पिछले महीने मई में इन बेनामी संपत्ति पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की थी। राजेश कुमार अग्रवाल नाम के चार्टर्ड अकाउंटेंट को इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट पहले ही 22 मई को गिरफ्तार कर चुका है जिसके संबंध मीसा भारती और अन्य रिश्तेदारों से बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+