7 करोड़ के विदेशी फंड लेने के मामले पर AAP मंत्री सौरभ बोले- ऐसे मजाक चुनाव के साथ खत्म हो जाते हैं
प्रवर्तत निदेशालय (ED) द्वारा AAP पर FCRA के उल्लंघन में 7 करोड़ रुपये से अधिक विदेशी फंड प्राप्त करने के आरोप लगाया गया है। इसके संबंध में ईडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। ईडी के इस आरोप पर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भराद्वाज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे मजाक बताया है।
ईडी के इस आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप नेता सौरभ ने कहा ये केवल मजाक है जो बार-बार चुनाव आने पर होता है।

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा बड़ी-बड़ी विदेशी ताकतें 8 साल के अंदर क्या 7 करोड़ रुपए की फंडिंग आम आदमी पार्टी को देंगी? यह सिर्फ एक मजाक है और हर बार जब चुनाव होता है तो ये मजाक बनाया जाता है, 3-4 दिन पहले अखबारों और टीवी पर चलाया जाता है। ये आरोप चुनाव के साथ खत्म हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications