क्या मेरे पति आतंकवादी हैं? अरविंद केजरीवाल की जमानत पर ईडी की अपील के खिलाफ पत्नी सुनीता का फूटा गुस्सा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी थी लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को केजरीवाल की जमानत पर हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। केजरीवाल की जमानत पर स्टे लगने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बड़ा आराेप लगाते हुए सवाल किया है कि क्या मेरे पति अरविेद केजरीवाल आतंकवादी हैं?
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा यिका कि प्रवर्तन निदेशालय ने उनके पति अरविंद केजरीवाल की जमानत आदेश को ट्रायल कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड होने से पहले ही जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी।

इसके साथ ही सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मेरे पति के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसक कि वह कोई आतंकवादी हैं।
ये बात सुनीता केजरीवाल ने भोगल में मौजूद आम आदमी पार्टी के समर्थकों और कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कही।
बता दें दक्षिणी दिल्ली के भोगल में ही दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार से हरियाणा से अधिक पानी पाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी ने एक बाद सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तानाशाही चलाने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को अरेस्ट किया था। इसके बाद लोक सभा चुनाव के चलते सुप्रीम कोर्ट ने मई महीने की शुरूआत में अरविंद केजरीवाल को 1जून तक अंतरिम जमानत पर रिहा किया था। जिसके बाद 2 जून को केजरीवाल ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तिहाड़ जेल में जाकर आत्मसमर्पण किया था।
वहीं 20 जून यानी एक दिन पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की जमानत मंजूर कर ली थी और शुक्रवार शाम चार बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने वाले थे लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को दिल्ली की कोर्ट से मिली जमानत को हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए अपील दायर कर दी। हाई कोर्ट ने ईडी की अपील पर सुनवाई करते हुए केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications