'AAP नेताओं को धमकी, I.N.D.I.A. तोड़ने के आरोप', 7वें समन पर क्या- क्या बोले CM केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राज्य की पुरानी शराब नीति से जुड़े कथित मनीलॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए 7वीं बार समन भेजा है। हालांकि इससे पहले 6 समन भेजने के बावजूद ईडी के सामने ना पेश होने पर जांच एजेंसी ने सीएम केजरीवाल को 7वीं बार समन भेजा है। ईडी के समन को लेकर उन्होंने ने बीजेपी और केंद्रीय एजेंसी को निशाने पर लिया है।

कथित दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में ईडी के सातवें समन पर सीएम केजरीवाल बने बीजेपी और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक बयान में बीजपी को निशाने पर लेते हुए कहा, "वे चाहते हैं कि हम गठबंधन (आईएनडीआईए एलायंस) तोड़ दें। जब ईडी ने खुद अदालत का दरवाजा खटखटाया है, तो वे अदालत के फैसले का इंतजार क्यों नहीं कर सकते? मामला अदालत में है और वे बार-बार समन भेज रहे हैं। अनौपचारिक रूप से, हमें संदेश मिला है गठबंधन तोड़ो। हम भारत गठबंधन नहीं छोड़ेंगे।"
ईडी ने सातवें समन में केजरीवाल को सोमवार को उसके सामने पेश होने के लिए बुलाया था। दरअसल, दिल्ली शराब नीति मामले में पिछले साल नवंबर से लगातार पूछताछ के लिए ईडी सीएम केजरीवाल के समन भेज रही है, लेकिन सीएम अब तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। सीएम को जब ईडी ने पहला समन भेजा था तो उन्होंने उसे राजनीति से प्रेरित बताया था।
लगातार 6 बार समन के बावजूद ईडी के समक्ष पेश नहीं होने पर ईडी ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके बाद एक बार फिर सीएम को मामले में ईडी के समक्ष पेश होने के लिए समन भेजा गया है। हालांकि सीएम की ओर से कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के कारण भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो सकते। ऐसे मेंअदालत ने केजरीवाल को 16 मार्च तक व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने से छूट दी है। इस बीच ईडी ने एक बार फिर से उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।
सीएम केजरीवाल को बार- बार समन भेजे जाने पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई की आम आदमी पार्टी नेताओं को धमकी दी जा रही है। भाजपा चाहती है आप I.N.D.I.A. गठबंधन से नाता तोड़ ले।
वहीं दिल्ली की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत अन्य 'आप' नेताओं ने दावा किया कि कई आप नेताओं को केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस या कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों द्वारा संभावित कार्रवाई को लेकर संदेश और धमकियां मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications