Pakistani Nationals: दिल्ली में रह रहे 5000 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान, घर वापसी की तैयारी

Pakistani Nationals in India: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे करीब 5000 पाकिस्तानी नागरिकों (Pakistani Nationals) की पहचान की है।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को सौंपी गई इस सूची के आधार पर इन नागरिकों को जल्द से जल्द भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार के हालिया निर्देश के देश के अलग-अलग राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान के लिए एक्शन लिया जा रहा है।

Pakistani Nationals

पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द

गृह मंत्रालय (MHA) ने शुक्रवार को आदेश जारी कर 27 अप्रैल 2025 से मेडिकल, डिप्लोमैटिक और लॉन्ग-टर्म वीजा (Long Term Visa) को छोड़कर अन्य सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने की घोषणा की। मौजूदा मेडिकल वीजा भी 29 अप्रैल 2025 के बाद अमान्य हो जाएंगे। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को जारी एलटीवी (LTV) वैध रहेंगे।

दिल्ली में कहां रह रहे हैं पाकिस्तानी नागरिक?

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में मजनू का टीला क्षेत्र में लगभग 900 और सिग्नेचर ब्रिज के पास 600-700 पाकिस्तानी नागरिकों के रहने का अनुमान है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन नागरिकों के बारे में जानकारी इकट्ठा करें, सत्यापन करें और आवश्यक कार्रवाई के तहत उन्हें वतन लौटने को कहें।

सूची में कौन लोग शामिल हैं?

फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने यह सूची दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच के साथ साझा की है और संबंधित जिलों को सत्यापन के लिए भेजा गया है। इस सूची में दीर्घकालिक वीजा धारक हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें विशेष छूट दी गई है।

सख्त निगरानी और तेज कार्रवाई

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। सेंट्रल और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या सबसे अधिक पाई गई है।

अधिकारियों के पास 3000 और 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की दो अतिरिक्त सूचियाँ भी हैं, जिनमें से कुछ नाम एक जैसे हैं। फिलहाल इनके ठहराव की पुष्टि की जा रही है क्योंकि कई नागरिक पहले ही भारत छोड़ चुके हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्ती

पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत सरकार ने आतंकी गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। दिल्ली समेत देशभर में विदेशी नागरिकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि आंतरिक सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता ना हो। याद रहे कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी पर चार आतंकियों ने लोगों का नाम पूछपूछर 26 लोगों को मारा है। जिसके बाद मोदी सरकार लगातार एक्शन में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+