दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त जमीन से टकराया विमान का पिछला हिस्सा

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराने के बाद एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान हादसे का शिकार होते-होते बच गया। 11 जून को इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के समय जमीन से टकरा गया। इससे विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

इंडिगो विमान के इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। चालक दल ने विमान को कंट्रोल कर लिया था। वहीं, इस हादसे पर डीजीसीए ने अपना बयान जारी किया है।

Indigo plane

मंगलवार को डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंडिगो विमान ए 321 नियो कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान संख्या 6E-6183 को 11 जून को आ रहा था। इसी दौरान दिल्ली में उतरते समय उसका पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। इसके बाद एयरलाइन ने चालक दल के सदस्यों को बी उड़ान भरने से रोक दिया।

DGCA के अधिकारी ने आगे बताया कि दिल्ली में उतरते समय तक विमान सामान्य स्थिति में था। वहीं, रनवे 27 पर पहुंचने के दौरान चालक दल को कुछ हादसे का अंदेशा हुआ। जिसके बाद बताया गया कि विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+