दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान में सवार यात्री के मोबाइल में लग गई आग, क्रू ने फिर क्या किया?
नई दिल्ली। विमान में सफर कर रहे एक यात्री के मोबाइल में अचानक आग लग गई। इससे आसमान में उड़ रहे विमान के अन्य यात्री भी घबरा गए। हालांकि, गनीमत रही कि ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ। विमान में केबिन क्रू मेंबर ने इस घटना के बारे में बताया। उसने कहा कि, एक यात्री के फोन से मैंने धुआं निकलते देखा। उसके बाद उसमें आग लग गई।

यात्री के फोन में हवा के बीच आग लग गई
यह घटना इंडिगो की असम-दिल्ली फ्लाइट में हुई। बताया जा रहा है कि, विमान असम के डिब्रूगढ़ से दिल्ली की ओर आ रहा था, तभी एक केबिन क्रू मेंबर ने एक यात्री के फोन से धुआं निकलते देखा। उसके बाद फोन में आग लग गई। केबिन क्रू ने फौरन आग बुझाने वाले यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि, इस तरह आग लगने से विमान में मौजूद सभी लोग अवाक रह गए, और भगवान का शुक्रिया अदा करने लगे।

असम से दिल्ली आ रहा था विमान
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बताया कि, अच्छी बात यह है इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य को कोई चोट नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट 6ई 2037 असम के डिब्रूगढ़ से दिल्ली की ओर आ रही थी, तभी चालक दल के एक सदस्य ने एक यात्री के फोन से चिंगारी और धुआं निकलते देखा। उन्होंने बताया कि, इसके बाद केबिन क्रू मेंबर ने फायर एक्सटिंग्यूशर की मदद से आग को बुझाया। उन्होंने बताया कि विमान गुरुवार दोपहर करीब 12.45 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया।

क्या बोली इंडिगो?
इस घटना पर इंडिगो का बयान आया है। एक बयान में कंपनी की ओर से कहा गया, "यह घटना डिब्रूगढ़ से दिल्ली की उड़ान 6ई 2037 में मोबाइल डिवाइस की बैटरी असामान्य रूप से गर्म होने की वजह से हुई। मगर, जैसा कि हमारे चालक दल को सभी खतरनाक घटनाओं का प्रबंधन करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, तो उन्होंने स्थिति को जल्दी ही काबू कर लिया। इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ। सबका सुरक्षित सफर रहा।"
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह












Click it and Unblock the Notifications