Independence Day: दिल्ली में सुरक्षा चाकचौबंद, ड्रोन पर रोक, मेट्रो की भी बदला शेड्यूल, जानिए अपडेट

Independence Day: दिल्ली में 15 अगस्त को सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यातायात को लेकर एडवायजरी जारी गई है। सड़क और मेट्रो को लेकर 15 अगस्त के लिए अलग से शेड्यूल रेडी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी शहर में यातायात के सुचारू और सुरक्षित प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो ट्रेनें सुबह 5:00 बजे से सभी लाइनों पर 30 मिनट की फ्रीक्वेंसी के साथ सुबह 6:00 बजे तक चलनी शुरू हो जाएंगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 15 अगस्त को अभेद किले के तौर पर सुरक्षित की जा रही है। IGI एयर पोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, मॉल और बाजारों सहित अलग-अलग स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस दल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जा रही है।

Independence Day DMRC Schedule

लाल किले में कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. 700 एआई-आधारित चेहरे की पहचान वाले सीसीटीवी कैमरे किले और उसके आसपास लगाए जाएंगे। पीएम समेत अन्य वीवीआईपी गेस्ट की सिक्योरिटी की व्यवस्था हाईलेवल पर की गई है। उनके लिठए स्नाइपर्स, SWAT कमांडो, पतंग पकड़ने वालों और शार्पशूटरों को तैनात किया जा रहा है।

लाल किला क्षेत्र प्रतिबंध
सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक लाल किले के पास की कई सड़कें सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगी। इन सड़कों पर केवल आधिकारिक लेबल वाले वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी, ये सड़कें है-

नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट से छत्ता रेल)
लोथियन रोड (जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल)
एस पी मुखर्जी मार्ग (एच.सी. सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक)
चांदनी चौक रोड (फाउंटेन चौक से लाल किला)
स्वतंत्रता दिवस 2024 से बचने के लिए मार्ग
प्रातः 4:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक, इनसे दूर रहना सबसे अच्छा है:

सी-हेक्सागोन इंडिया गेट
कॉपरनिकस मार्ग
मंडी हाउस
सिकंदरा रोड
तिलक मार्ग
मथुरा रोड
निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड

दिल्ली में कहां- कहां रहेगा वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध?
दिल्ली में यातायात सेवाओं को लेकर पुलिस ने एजवाइजरी जारी है। जिसमें कहा गया है कि अंतरराज्यीय बसों को 14 अगस्त की आधी रात से 15 अगस्त की सुबह 11:00 बजे तक आवगमन पर प्रतिबंध रहेगा। कुछ बसों के लिए गाजियाबाद, धौला कुआं और फरीदाबाद की बसों के लिए विशिष्ट मार्ग निर्दिष्ट किए गए हैं।

स्थानीय सिटी बसों के लिए प्रतिबंध
डीटीसी बसों सहित स्थानीय सिटी बसें 15.08.2024 को सुबह 12:00 बजे से 11:00 बजे तक आईएसबीटी कश्मीरी गेट और रिंग रोड - एनएच-24(एनएच-9)/एनएच 'टी' प्वाइंट के बीच रिंग रोड पर नहीं चलेंगी।

15 अगस्त को इन मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित-

  • छत्ता रेल चौक से कश्मीरी गेट (बुलेवार्ड रोड) तक लोथियन रोड।
  • छत्ता रेल चौक से नेताजी सुभाष मार्ग
  • स्वतंत्रता दिवस 2024 आमंत्रितों के लिए पार्किंग सूचना

यातायात पुलिस ने विभिन्न पार्किंग लेबल वाले वाहनों के लिए विस्तृत मार्गों की रूपरेखा तैयार की है। लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में आमंत्रित मेहमानों को अपने पार्किंग नंबर (1, एसएस, 2, 2ए, 3, 4, 4ए, 5) के आधार पर निर्दिष्ट पथों से गुजरने की सलाह दी गई है। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ड्राइवरों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रमुख जंक्शनों पर सूचनात्मक संकेत लगाएगी। वे प्रतिबंधित क्षेत्रों में भीड़भाड़ से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+