स्वतंत्रता दिवस: दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, पुलिस कमिश्नर बोले- अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा
15 अगस्त को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
नई दिल्ली, 14 अगस्त। 15 अगस्त को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने मीडिया से बातचीत की। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन और 26 जनवरी को हुई हिंसा पर प्रकाश डालते हुए राकेश अस्थाना ने कहा, 'हम किसान नेताओं से बात कर रहे हैं। हमने अधिकारियों से कहा है कि जो कोई भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उससे सख्ती और दृढ़ संकल्प के साथ निपटा जाना चाहिए। पिछली घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हमने दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया है।'

Recommended Video
बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में भारी हिंसा हुई थी, जिसमें दिल्ली पुलिस के कई जवान घायल हो गये थे। दिल्ली पुलिस इस बार पूरी सावधानी बरत रही है।
सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
राकेश अस्थाना ने आगे कहा, 'हमारी साइबर टीम सोशल मीडिया पर इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़ी नजर रख रही है। लोगों को भड़काने और भड़काने की कोशिश करने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन को एग्जाम और सर्टिफिकेट के लिए मिली मंजूरी, लाखों छात्रों को होगा फायदा
काउंटर ड्रोन तकनीक का किया गया इस्तेमाल
अस्थाना ने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस के लिए सुरक्षा व्यवस्था इस वर्ष हमारे सामने आने वाले खतरों की विभिन्न प्रकृति को ध्यान में रखते हुए की गई है। इन सब पर विचार करते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में काउंटर ड्रोन तकनीक तैनात की गई है।'












Click it and Unblock the Notifications