दिल्ली में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिन बारिश का अनुमान

दिल्ली में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिन तक हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली, 29 मई: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गर्मी लोगों को तंग कर रही है। दिल्ली में तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 रहा। हालांकि दिल्ली में कल, 30 मई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा। इसके बाद रविवार से दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है। अगले चार दिन तक दिल्ली में बादलों को घिरे रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Recommended Video

    Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, जानें Delhi-NCR में कब होगी बारिश | वनइंडिया हिंदी
     IMD forecasts light rain on 4 days in Delhi

    अगले हफ्ते भी गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। रविवार के बाद 31 मई और 1 जून को भी हल्की बारिश की संभावना है। हल्की बारिश से बढ़ने वाली से मौसम में उमस बढ़ सकती है। 3 जून के बाद तापमान फिर बढ़ सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से दिल्ली में 31 मई और 01 जून को हल्की बारिश होगी।

    मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में आज बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 48 घंटे तक हल्की व मध्यम बारिश होगी। बिहार में दक्षिण और पूर्वी में बारिश, आंधी, बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मध्य बिहार में भी कुछ जगहों पर बिजली गिरने की आशंका है।

    मौसम विभाग ने ने कहा कि चक्रवात का असर मानसून पर नहीं पड़ने वाला है, उल्टा ये समय से पहले केरल तट पर दस्तक दे सकता है। विभाग ने कहा है कि साउथ-वेस्ट मानसून 31 मई को केरल तट से टकरा सकता है। बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून 1 जून को केरल पहुंच सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+