IIT दिल्ली के छात्र को लंदन में मिली नौकरी, पल भर में चकनाचूर हुआ सपना, सड़क हादसे में मौत से पसरा मातम

दिल्ली आईआईटी के पीएचडी छात्र की कार हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक छात्र नई नौकरी मिलने की खुशी में अपने दोस्तों को पार्टी देकर लौट रहा था। इसी दौरान एक कार सवार ने टक्कर मार दी।

iit delhi

आईआईटी दिल्ली के पास मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय पीएचडी छात्र की मौत हो गई थी। जानकरी के मुताबिक छात्र ने लंदन में एक इंटरव्यू क्रैक किया था और वहां उसे नौकरी पाने की उम्मीद थी। मृतक अशरफ नवाज खान तीन बहनों में इकलौता भाई था और उसके पिता को हाल ही में ब्रेन हेमरेज हुआ था। ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी।

दोस्तों को पार्टी देने के लिए जा रहे थे अशरफ
जानकारी के मुताबिक अशरफ ने लंदन में एक नौकरी के लिए इंटरव्यू पास कर लिया था। इंटरव्यू का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्तों को एक पार्टी देने वाले थे। लेकिन दुर्भाग्य से कार एक्सीडेंट में उनकी जान चली गई। अशरफ की मृत्यु से परिवार के साथ-साथ दोस्त भी गमगीन हैं।

अशरफ की मौत मामले को लेकर उसकी चाची ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, "दिल्ली में क्या हो रहा है? लोग रात में नशे की हालत में क्यों गाड़ी चला रहे हैं? सरकार को ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए। अशरफ की चाची ने कहा कि कार का ड्राइवर शराब के नशे में रहा होगा। यही वजह है कि इतना भयानक हादसा हुआ।

Recommended Video

    Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत के Cash चोरी होने पर पुलिस का बयान | वनइंडिया हिंदी | *News

    जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 11.15 बजे हुआ, जब आईआईटी दिल्ली के पीएचडी छात्र अशरफ और अंकुर शुक्ला (29) एसडीए मार्केट के एक रेस्टोरेंट में खाना खाकर वापस लौट रहे थे। गेट नंबर एक के पास सड़क पार करते समय एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं, दोस्तों ने अशरफ को आनन-फानन में सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां अशरफ की मौत हो गई।

    अशरफ के दोस्त अंकुर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और उसे मैक्स अस्पताल, साकेत में भर्ती कराया गया था। इसी बीच दुर्घटनास्थल से कुछ दूर कार क्षतिग्रस्त हालत में लावारिस हालत में पड़ी मिली। हालांकि अभी ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है।

    ये भी पढ़ें- ​जिस जगह को 'मि​नी जोशीमठ' बनाने की चल रही तैयारी, उसे लेकर शुरू हुआ ये विरोध, फंस सकता है पेंच

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+