दिल्ली में आतिशी नहीं तो कौन होगा आप का फेस, जीते तो केजरीवाल बनेंगे CM? आ गया जवाब
AAP CM Face: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 90 दिनों से भी कम का समय बचा है। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुट गई है। इन चुनावों से पहले दिल्ली में बड़ा सिसायी बदलाव देखने को मिला। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया और आतिशी को दिल्ली की गद्दी सौंप दी। ऐसे में यह सवाल लाजिमी है कि अगले विधानसभा चुनाव में आप किसके चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरेगी? और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की फिर से सत्ता में वापसी हुई तो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा ? दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।
अगले साल फरवरी महीने में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर लेकर आम आदमी पार्टी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। आज AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कुल 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। हाल ही सत्येंद्र जैन ने मीडिया संस्थान जिस्ट को दिए एक साक्षात्कार बताया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा का चुनाव पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर लडे़गी। साथ ही उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के बाद सीएम कौन बनेगा का भी खुलासा कर दिया है।

आप जीती तो कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री ?
सत्येंद्र जैन ने सवाल पूछा गया कि अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री आतिशी बनेंगी या अरविंद केजरीवाल ? इसपर सत्येंद्र जैन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने इस्तीफे के वक्त कहा था कि वो जनता की अदालत में जा रहे हैं, अगर दिल्ली की जनता अगले चुनाव में उन्हें जीताकर "ईमानदारी" का सर्टिफिकेट दे देगी तभी वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। सत्येंद्र जैन के इस जवाब से साफ है कि अगर आगामी चुनाव में आप को जनमत मिलने पर अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री होंगे।












Click it and Unblock the Notifications