'अगर बीजेपी गलती से भी जीत', CM आतिशी ने दिल्ली की जनता को क्यों दी चेतावनी ?
Delhi News: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषण से पहले ही राजनीतिक पार्टियां चुनावी रंग में रंग गई है। आम आदमी पार्टी सत्ता पर तीसरी बार काबिज होने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस भी इस बार सरकार बनाने के दावे कर रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से निकलने के बाद पार्टी के अंदर एक नए ऊर्जा का संचार हुआ है। केजरीवाल हर रोज किसी न किसी रणनीति पर काम कर रहे हैं। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को दिल्ली की सीएम आतिशी ने बदरपुर में पदयात्रा की।
पदयात्रा के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सीएम आतिशी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। लोगों ने CM से अपनी समस्याओं के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सारे काम करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी बाहर आ गए हैं, अब चिंता करने की जरूरत नहीं है।

इस क्रम में मुख्यंत्री आतिशी ने जनता को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में आतिशी ने बीजेपी पर आप के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्लीवाले अपने बेटे-अपने भाई अरविंद केजरीवाल जी से बहुत प्यार करते हैं, और उन्हें चौथी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के लिए बेताब हैं।
आगे उन्होंने कहा, BJP ने केजरीवाल जी को दिल्लीवालों के काम रोकने के लिए जेल में डाला। ये इतने गंदे लोग हैं कि इन्होंने बुढ़ापा-विधवा पेंशन रोक दी, सड़कों की रिपेयर नहीं होने दी। अगर बीजेपी गलती से भी चुनाव जीत गई तो ये दिल्ली वालों की मुफ़्त बिजली, मुफ़्त दवाइयाँ, बुजुर्गों की मुफ़्त तीर्थ यात्रा और महिलाओं की मुफ़्त बस सफ़र की सुविधा बंद कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications