2016 की टॉपर टीना टाबी की बहन रिया भी हुई UPSC में चयनित, मिली ये शानदार रैंक
नई दिल्ली, सितंबर 24: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा, 2020 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। इस बार कुल 761 कैंडिडेट को सेलेक्ट किया गया है। एग्जाम में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। 2016 बैच की टॉपर आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी भी चयनित हुई हैं। उन्होंने 15वीं रैंक हासिल की है। 23 साल की रिया डाबी पहले ही प्रयास में आईएएस सेवा के लिए चयनित हुई हैं।

रिया डाबी को यूपीएससी 2020 परीक्षा में 15वां रैंक मिला
टीना डाबी ने अपनी बहन की सफलता पर उत्साह साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी छोटी बहन रिया डाबी को यूपीएससी 2020 परीक्षा में 15वां रैंक मिला है। रिया डाबी ने जनवरी 2021 में हुई लिखित परीक्षा और अगस्त से सिंतबर 2021 के बीच हुए पर्सानिलिटी टेस्ट के आधार पर जारी रिजल्ट में 15वीं रैंक हासिल की है। उनका रोल नंबर 0819907 था।

रिया और टीना दोनों लेडी श्रीराम कॉलेज के पूर्व छात्र हैं
रिया और टीना दोनों दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। आईएएस टीना डाबी वर्तमान में राजस्थान कैडर में संयुक्त सचिव वित्त (कर) के पद पर तैनात हैं जबकि रिया दिल्ली की रह रहीं हैं। वह बचपन से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। टीना ने महज 22 साल की उम्र में ही आईएएस एग्जाम में टॉप किया था। आईएएस एग्जाम टॉप करने पर वह देशभर की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनी। अब उनकी बहन देशभर की लड़िकयों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं।

रिया डाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं
रिया डाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 42 हजार फॉलोअर्स हैं। रिया एक आर्टिस्ट हैं और उन्होंने रीडिंग का काफी शौक है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी कई पेंटिंग आदि शेयर की है। रिया बहन टीना आपनी निजी लाइफ के चलते भी खबरों में रही हैं। टीना ने साल 2018 में अतहर आमिर उल शफ़ी खान से शादी की थी। टीना ने सिविल सेवा की परीक्षा में पहला स्थान पाया था जबकि जम्मू कश्मीर के रहने वाले अतहर को इसी परीक्षा में दूसरा स्थान पर रहे थे। लेकिन इस साल दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications