गोवा पुलिस के समन पर बोले दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal, 'मैं निश्चित रूप से जाऊंगा'
गोवा चुनाव के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए गोवा पुलिस ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समने जारी किया है। जिसपर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा मैं निश्चित रूप से वहां जाऊंगा।

Delhi CM Arvind Kejriwal: गोवा पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक समन भेजा है। इस समन में गोवा पुलिस अरविंद्र केजरीवाल को 27 अप्रैल तक पेश होने के लिए कहा है। इस समन पर केजरीवाल की प्रतिक्रिया अब सामने आ गई हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार 14 अप्रैल को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि मैं निश्चित रूप से वहां जाऊंगा। दरअसल, गोवा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गोवा सरकारी संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आरविंद केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने प्रचार के दौरान सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को कथित रूप से नुकसान पहुंचाया है। यही कारण है कि गोवा की पेरनेमा पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ समन जारी किया है और 27 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है।
यह समन पेरनेम पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप कुमार हलर्नकर ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को जारी समन जारी करते हुए पेरनेमा पुलिस ने कहा है कि संपत्ति के विरूपण के एक मामले की जांच के दौरान, यह पता चला है कि मौजूदी जांच के संबंध में आपसे तथ्यों और परिस्तिथियों की जानकारी लेने के लिए आपसे पूछताछ करने के उचित आधार हैं।












Click it and Unblock the Notifications