Delhi News: 'हम गठबंधन कर रहे या नहीं, इसमें शामिल नहीं हूं', सीट बंटवारे पर बोले अरविंदर सिंह लवली
Arvinder Singh Lovely Seat Sharing India Alliace: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे पर दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मैं सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं। हम गठबंधन कर रहे हैं या नहीं, इसमें भी मैं डायरेक्टली नहीं जुड़ा हूं।
अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली समिति इसमें शामिल है, इसलिए मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सीट बंटवारे के मामले में सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं।

बता दें कि इससे पहले पंजाब में भगवंत मान सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वह किसी और पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी मजबूत स्थिति में है। हम सभी सीटें जीतने के लिए सक्षम हैं।
वहीं, इससे पहले इंडिया गठबंधन से ममता बनर्जी भी निकल गई हैं। ममता बनर्जी भी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उधर विपक्षी एकता का नारा देने वाले नीतीश कुमार भी इंडिया गठबंधन से अलग हो गए। उन्होंने आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़ एनडीए में शामिल हो गए।
Recommended Video
इस बीच अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम दिल्ली में इंडिया गठबंधन कर रहे हैं या नहीं, इसमें मैं सीधे तौर पर नहीं जुड़ा हूं। इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।
यह भी पढ़ें- फिर से हिंदू राष्ट्र बनेगा नेपाल? नेपाली कांग्रेस में तेज हुई मांग, योगी आदित्यनाथ और मुस्लिम दोनों हैं वजह












Click it and Unblock the Notifications