दिल्ली: पति ने पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर सैप्टिंग टैंक में ठिकाने लगाई लाश, इस बात से था नाराज

दिल्ली। अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आऱोपित ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके शव के कई टुकड़े किए और घर में ही बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी शख्य को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Husband killed his wife

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला दिल्ली के प्रेमनगर इलाके का है। आशु अपने परिवार के साथ प्रेम नगर पार्ट तीन के शनि बाजार में रहता है। पुलिस की मानें तो आशु कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान पर काम करता है। सीमा और आशु की 10 साल पहले शादी हुई थी और दोनों की 3 बैटी भी है। रोहिणी जिले के डीसीपी शंख धर मिश्रा ने बताया कि अभी तक की पुलिस जांच में आरोपी पति आशु ने पुलिस को बताया की पति आशु को अपनी पत्नी सीमा का किसी और के साथ अफेयर होने का शक था। इसी बात को लेकर पति आशु और पत्नी सीमा के बीच शनिवार रात झगड़ा भी हुआ था। पुलिस के मुताबिक उसने एक साजिश के तहत सीमा को अपने पुराने घर ले आया जहां वो लोग इस समय रहते नहीं है केवल कुछ सामान रखा हुआ रहता है। वहां आशु ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

Husband killed his wife

पुलिस के मुताबिक आरोपी पति आशु वारदात को अंजाम देने के बाद रविवार की सुबह खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और वहां उसने अपना जुर्म कबूल किया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस तुरंत आशु को लेकर उसके घर पहुंची और जिस सेप्टिक टैंक में आशु ने अपनी पत्नी के लाश के टुकड़े डाले है उस सेप्टिक टैंक से लाश को निकालने का काम शुरू कर दिया गया। वहीं, मृतक सीमा के भाई संतोष ने बताया कि शनिवार रात अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आशु ने सबसे पहले अपनी सास यानी पत्नी सीमा की मां को फोन कर सीमा के कत्ल की जानकारी दी। तो आशु के ससुराल वालों ने उसे महज एक मजाक समझा। लेकिन जब पुलिस का फोन पहुंचा तो सीमा के परिवारवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस घटना के बाद सीमा के घरवाले पति आशु और उसके पूरे परिवार पर सीमा का दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+