Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Metro: कितने रंग की है दिल्ली मेट्रो, किस लाइन पर दौड़ती है कौन सी ट्रेन? जानिए DMRC के बारे में सबकुछ

Delhi Metro: दिल्ली की लाइफलाइन बनी मेट्रो 20 साल पूरे करने जा रही है। बच्चों को स्कूल जाना हो या लोगों को ऑफिस या फिर कहीं घूमने निकलना हो, दिल्ली मेट्रो हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। इसकी शुरुआत 25 दिसंबर 2022 को हुई थी।

आने वाले 25 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो 20 साल का सफर पूरा कर लेगी। आइए बताते हैं तब से अब तक मेट्रो में कितना विस्तार हुआ है। शहादरा और तीस हजारी के बीच शुरू हुई मेट्रो आज दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर पहुंच चुकी है। लगातार अपना विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में बताएंगे कि मेट्रो के कितने रूट हैं और कितने रंग की लाइनों पर मेट्रो चलती है।

दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो सेवा अभी कुल 12 कलर कोड में बंटी हुई है। इसमें सिल्वर लाइन भी शामिल है। जिसपर अभी काम चल रहा है। दिल्ली मेट्रो रेड लाइन चालू होने वाली पहली दिल्ली मेट्रो लाइन थी। यह रिठाला से गाजियाबाद के शहीद स्थल तक चलती है। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर कुल 29 स्टेशन हैं। कुल स्टेशन की बात की जाए तो मेट्रो अब तक 286 स्टेशनों पर चल रही है।

रेड लाइन
ये लाइन रिठाला से शहीद स्थल के बीच चलती है और इसके 29 स्टेशन हैं।
येलो लाइन
येलो लाइन समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के बीच चलती है। वहीं, ये 37 स्टेशनों पर रुकती है।
ब्लू लाइन
ये लाइन दो भागों में बंटी है। एक ब्लू लाइन द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर के बीच चलती है और दूसरी द्वारका से वैशाली की ओर चलती है, जो यमुना बैंक से अपना रूट बदलती है। इसमें कुल 58 स्टेशन हैं।
ग्रीन लाइन
ग्रीन लाइन कीर्ति नगर से बहादुरगढ़ तक चलती है और इसके कुल 23 स्टेशन हैं।
वॉयलेट लाइन
ये लाइन कश्मीरी गेट से राजा महर सिंह तक चलती है और कुल 34 स्टेशनों पर रुकती है।
पिंक लाइन
पिंक लाइन कुल 38 स्टेशन हैं, जो मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच चलती है।
मजेंटा लाइन
मजेंटा लाइन जनकपुरी वेस्ट से बोटैनिकल गार्डन के बीच चलती है। इस लाइन पर कुल 25 स्टेशन हैं।
ग्रे लाइन
ये लाइन डीएमआरसी की सबसे छोटी लाइन है, जो 4 स्टेशनों पर रुकती है। द्वारका से धंसा बस स्टैंड के बीच चलती है।
ऑरेन्ज लाइन
ये लाइन एयरपोर्ट लाइन है, जो नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर 21 के बीच चलती है। ये कुल 6 स्टेशनों पर रुकती है।
एक्वा लाइन
ये लाइन दिल्ली में नहीं चलती, हालांकि डीएमआरसी के मेट्रो से इंटरलिंक है। ये लाइन नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चलती है। इसमें कुल 21 स्टेशन हैं।
रैपिड मेट्रो
ये मेट्रो हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में चलती है। ये सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से जुड़ती है। इसमें कुल 11 स्टेशन हैं।
सिल्वर लाइन
इस लाइन पर अभी काम जारी है। ये तुगलकाबाद से दिल्ली एरोसिटी के बीच चलेगी। इसमें कुल 15 स्टेशन होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+