एक फोन कॉल और दिल्ली पुलिस के दो जवानों ने बचा ली हजारों लोगों की जान, पढ़िए पूरी कहानी
एक फोन कॉल और दिल्ली पुलिस के दो जवानों ने बचा ली हजारों लोगों की जान, पढ़िए पूरी कहानी
दिल्ली। स्थानीय लोगों की सजगता और दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एक स्थानीय व्यक्ति ने फोन कर दिल्ली पुलिस को मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के पास रेलवे ट्रैक के टूटने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस फौरन हरकत में आ गई और ट्रैक पर एक लाल कपड़ा को डंडे से बांध कर टूटे हुए ट्रैक के पास लटका दिया। ताकि रेल के ड्राइवर को इससे खतरे का संकेत मिल सके।

रेलवे ट्रैक के टूटने की फोन पर मिली जानकारी
जानकारी के मुताबिक, मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल बलवान सिंह के पास शुक्रवार को एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम राम कुमार बताया। फोन करने वाले राम कुमार ने हेड कांस्टेबल बलवान सिंह को सूचना दी कि मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के पास रेलवे ट्रैक टूट गया है। जिससे वहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

एक फोन कॉल और बच गई हजारों जिंदगियां
हेड कांस्टेबल बलवान सिंह ने इस बात की जानकारी तत्काल एसएचओ मुकेश कुमार को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ मुकेश कुमार और हेड कांस्टेबल बलवान सिंह मौके पर पहुंचे और रेलवे पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। रेलवे ट्रैक के टूटने की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, दिल्ली पुलिस के दोनों जवानों ने तुरंत लाल रंग के कपड़े को लकड़े से बांध कर टूटे हुए ट्रैक के पास लगा दिया ताकि इससे खतरे का संकेत मिल जाए।
Recommended Video

समय रहते उठाया सही कदम
बता दें कि मंगोलपुरी रेलवे ट्रैक पर दिल्ली-हरियाणा रूट की कई ट्रेनें संचालित होती है। इस ट्रैक के टूटने की सूचना मिलते ही नांगलोई के पास से ट्रैक को बंद कर मेंटेनेंस विंग के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी घटना में स्थानीय व्यक्ति राम कुमार और पुलिस अधिकरियों ने समय रहते सही कदम उठाया जिसके कारण बहुत बड़ा हादसा टल गया। तीनों को इस काम के लिए सम्मानित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications