'गृहमंत्री ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया', अमित शाह पर सीएम आतिशी का हमला
Aap Protest: राज्यसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर पर दिए गए गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) आक्रामक हो गई है। दिल्ली में आप ने बुधवार को बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत अन्य नेता धरने पर बैठ गए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इस मुद्दे को लेकर अपने निजी एक्स अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- "गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में न सिर्फ़ बाबा साहेब का अपमान किया है, बल्कि उन्हें अपना आदर्श मानने वाले करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। संविधान की मर्यादा को तार-तार करने वाली भाजपा अब देश के संविधान निर्माता का भी अपमान कर रही है। भारत के लोग इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे, भाजपा को इसका करारा जबाव मिलेगा।"












Click it and Unblock the Notifications