Delhi: दिल्ली में कंझावला जैसा कांड, कार ड्राइवर ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर, फिर 200 मीटर तक घसीटा

Delhi hit and drag case: दिल्ली में मंगलवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मारते हुए उसे 200 मीटर तक घसीटा। इस घटना में रिक्शा चालक घायल हो गया।

Delhi hit and drag case

राजधानी दिल्ली में नए साल की रात को हुए कंझावला कांड (Kanjhawala Case) जैसी ही एक और घटना मंगलवार को उस वक्त हुई, जब एक कार सवार ने रिक्शा चालक को पहले टक्कर मारी और फिर सड़क पर घसीटा हुआ ले गया। घायल रिक्शा चालक को आरएमएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना दिल्ली के फिरोजशाह रोड की है, जहां एक कार सवार ने सड़क किनारे पर जा रहे एक साइकिल रिक्शा को टक्कर मारने के बाद करीब 200 मीटर तक घसीटा। पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान गाजियाबाद के रहने वाले फरमान (25) के रूप में की गई है।

आरोपी ड्राइवर गाजियाबाद के मुरादनगर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि फरमान को कुछ लोगों ने 300 मीटर से ज्यादा पीछा करते हुए पकड़ लिया था। हादसे में घायल रिक्शा चालक को नजदीकी अस्पताल ले भर्ती कराय गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति से जा रही था और फिर उसने रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। एक चश्मदीद ने कहा, "मैं अपने स्कूटर पर था, इतने में एक तेज रफ्तार कार आकर रिक्शा में जा घुसी। युवक रिक्शा से उछलकर कार के ऊपर जा गिरा, जिसको कार सवार ने 200 मीटर तक घसीटा।"

इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि मंगलवार शाम को एक कार ने रिक्शा चालक को काफी दूर तक घसीटते हुए टक्कर मारी। आरोपी कार ड्राइवर फरमान को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। युवक गाजियाबाद का रहने वाला है।

नए साल पर हुआ था कंझावला कांड

आपको याद होगा कि ऐसी ही एक घटना नए साल की रात को हुई थी, जब 1 जनवरी की अल सुबह एक स्कूटी सवाल युवती को कार सवार पांच युवकों ने टक्कर मारने के बाद कई किलोमीटर तक घसीटा था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+