दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Heavy Rain in Delhi-NCR:दिल्ली-एनसीआर में सुबह दिन में लोगों को सूरज दादा और गर्म हवाओं ने सताया। लेकिन, शाम होते-होते मौसम ठंडा हुआ। ठंडी हवाओं के साथ काले बादलों का डेरा शहर पर मंडराने लगा। बारिश ने सभी को राहत का एहसा
दिल्ली-एनसीआर में अगस्त की भीषण उमस भरी गर्मी में बारिश ने राहत दी है। रविवार देर शाम गरज के साथ बारिश की बूंदों ने गर्मी की तपिश को कम किया। सुबह दिन में लोगों को सूरज दादा और गर्म हवाओं ने सताया। लेकिन, शाम होते-होते मौसम ठंडा हुआ। ठंडी हवाओं के साथ काले बादलों का डेरा शहर पर मंडराने लगा। बारिश ने सभी को राहत का एहसास कराया।
उम्मीद की थी कि रक्षाबंधन के त्योहार तक मौसम सुहावना हो सकता है, लेकिन मौसम केंद्र ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि अगस्त के बाकी दिनों में ठीक से बारिश होने की उम्मीद नहीं है। दो-तीन दिन पहले दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी। लेकिन, इससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली थी।

अगस्त में 91.8 मिमी बारिश दर्ज
शहर में जुलाई में सामान्य से 83 फीसदी अधिक बारिश हुई, लेकिन अगस्त में अब तक सामान्य के मुकाबले सिर्फ 48 फीसदी बारिश हुई है। अगस्त में औसत बारिश 191.1 मिमी है। लेकिन, 24 अगस्त तक केवल 91.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि अगले कुछ दिनों में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications