दिल्‍ली-NCR में झमाझम बारिश,कहीं राहत तो कहीं आफत बनी बरसात, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। शुक्रवार को देश के दिल यानी दिल्ली और NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से तो राहत मिली है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाको में जाम लग गया है और ट्रैफिक ने सुस्ती का रूप धारण कर लिया है। दिल्ली के कई इलाके जलमग्न भी हो गए हैं, जिसके बाद आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना कर पड़ रहा है।

Recommended Video

    Delhi NCR Heavy Rain: Delhi में भारी बारिश, ग्रेटर कैलाश में गुरुग्राम जैसा हाल | वनइंडिया हिंदी
    गाजियाबाद में घरों में घुसा पानी

    गाजियाबाद में घरों में घुसा पानी

    तो वहीं एनसीआर के कई घरों में पानी भी घुस गया है,जिससे आम जनमानस को काफी परेशानी हो रही है, वैसे आपको बता दें कि बारिश की वजह से अगस्त का महीना बीते 10 सालों का सबसे कूल अगस्त बन गया। इससे पहले 10 सालों के दौरान अगस्त में अधिकतम तापमान कभी 27.7 डिग्री के स्तर पर नहीं पहुंचा था।

    31 अगस्त तक दिल्ली में भारी बारिश की आशंका

    भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 31 अगस्त तक दिल्ली में भारी बारिश की आशंका है,आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे दिन दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा इसलिए लोगों को सावधान रहने को बोला गया है, विभाग ने कल से ही दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ था।

    यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

    यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

    गौरतलब है कि दिल्ली में भारी बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ा हुआ और नदी अब चेतावनी के निशान के करीब बह रही है, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 203.68 मीटर दर्ज किया गया था जो कल सुबह बढ़कर 203.77 हो गया है , इसलिए दिल्ली में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है।

    क्यों हो रही है भारी बारिश?

    क्यों हो रही है भारी बारिश?

    मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात, निम्न दाब की हवाएं और नमी बताया जा रहा है। दरअसल एक साथ चार सिस्टम सक्रिय हैं। मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तराई से नीचे की ओर आ गई। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना। अरब सागर से मजबूत दक्षिण-पश्चिम हवा की तरफ मूव कर रहा है, जिसके कारण कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है।

    स्काईमेट के मुताबिक आज यहां होगी मूसलाधार बारिश

    • नई दिल्ली
    • जम्मू कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • आंतरिक तमिलनाडु
    • आंध्र प्रदेश
    • कोंकण और गोवा
    • आंध्र प्रदेश के रायलसीमा
    • तेलंगाना
    • उत्तर-पश्चिमी ओडिशा
    • छत्तीसगढ़
    • पूर्वी मध्य प्रदेश
    • पश्चिमी मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र
    • मराठवाड़ा
    • कोंकण गोवा
    • गुजरात
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • तेलंगाना
    • पूर्वी राजस्थान
    • गुजरात,
    • पश्चिमी मध्य प्रदेश
    • कोंकण गोवा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+