दिल्ली से महाराष्ट्र तक वीकेंड पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़, धरे के धरे रह गए सारे कोविड प्रोटोकॉल

नई दिल्ली, जुलाई 11। देश में कोरोना की दूसरी लहर अब काफी हद तक कमजोर पड़ चुकी है और सभी राज्यों में कोविड प्रतिबंधों में काफी ढील दी जा चुकी है, लेकिन ढिलाई के बीच लोगों की लापरवाही लगातार जारी है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में लोग धड़ल्ले से कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यहां की सरकारों के लिए ये वाकई चिंता वाली बात है कि लोगों की लापरवाही कहीं ना कहीं कोरोना की तीसरी लहर को निमंत्रण दे रही है। पब्लिक प्लेस से लेकर मार्केट तक में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है।

सरोजनी नगर मार्केट में लोगों की भारी भीड़

सरोजनी नगर मार्केट में लोगों की भारी भीड़

ये नजारा दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट का है, जहां रविवार को वीकेंड होने की वजह से लोगों की भारी भीड़ी देखने को मिली। हैरानी वाली बात ये है कि इस दौरान लोगों ने धड़ल्ले से कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाईं। किसी के चेहरे पर मास्क तो कोई सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ता हुआ नजर आया।

महाराष्ट्र के लोनावला में वीकेंड पर उमड़ा हुजूम

महाराष्ट्र के लोनावला में वीकेंड पर उमड़ा हुजूम

ये नजारा महाराष्ट्र के लोनावला का है। ये जगह पर्यटकों के लिए समय बिताने के लिहाज से बहुत अच्छी जगह है। रविवार को वीकेंड के चलते यहां भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। यहां भी लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल को ताक पर रखा। किसी के चेहरे पर मास्क नहीं तो कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता दिखा।

इन मार्केट को किया जा चुका है बंद

इन मार्केट को किया जा चुका है बंद

हालांकि लोगों की लापरवाही को देखते हुए प्रशासन सख्ती भी कर रहा है। इन दिनों पहाड़ों में पर्यटकों की भारी भीड़ है। ये तस्वीर शिमला की है, जहां सैलानियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिसवाले घूम-घूमकर लोगों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कह रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: एक्सपर्ट्स का दावा, Tourists के कारण फैल सकता है कोरोना | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+