Heat Wave Alert: दिल्ली में तापमान 44°C पार के आसार! UP में 170 की मौत, राज्यवार जानें कब होगी बारिश?
Heat Wave Alert: जून का महीना जाते-जाते भीषण गर्मी से देश को झुलसा रहा है। सूर्य देव की तपिश और हीटवेव लोगों की जान निकालने में अमादा है। सड़के गर्म भट्टी की तरह तप रहीं हैं। वहीं, हीटवेव का कहर लगातार जारी है। पहाड़ से मैदान तक आग बरस रही है। भीषण गर्मी और लू का डबल डोज लोगों की जान ले रहा है।
उधर, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सूरज की तपिश अभी दो दिन और ऐसे ही झुलसाती रहेगी। मंगलवार को देश की राष्ट्रीय राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, बुधवार, 19 जून से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के कई इलाकों में लू चलने के साथ-साथ आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। साथ ही, पूरे दिन तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

दिल्ली में भीषण लू, 19 जून से कुछ राहत!
दिल्ली के ज़्यादातर इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रही। सफदरजंग वेधशाला ने 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो मौसमी औसत से 6.4 डिग्री ज़्यादा था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री ज़्यादा था।
पालम मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसमी औसत से 7 डिग्री अधिक है। इसी तरह, लोधी रोड में 45.6 डिग्री सेल्सियस, रिज क्षेत्र में 46.3 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 46.4 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। हालांकि, बुधवार (19 जून) से राष्ट्रीय राजधानी में कुछ राहत मिलने की संभावना है।
UP में 170 की मौत!
- वाराणसी- 33
- गाजीपुर, मिर्जापुर और चंदौली- 17
- कानपुर मंडल- 70
- कानपुर- 26
- हमीरपुर- 19
- चित्रकूट- 14
- फतेहपुर- 13
- महोबा- 12
- बांदा- 6
- औरैया-6
- जालौन- 3
- फर्रुखाबाद- 1
- फिरोजाबाद- एक वृद्ध
- शिकोहाबाद- 1
- टुंडला- 1
- प्रयागराज- 8
- कौशांबी- 5
- प्रतापगढ़- 2
- बुंदेलखंड- 30
- नोट- यह आंकड़ें लू लगने से बीते 24 घंटे के दौरान मरने वालों के हैं।
25,000 हीट स्ट्रोक के मामले दर्ज
द बिज़नेस स्टैंडर्ड ने बताया कि मार्च से मई 2024 के बीच 56 हीट स्ट्रोक से मौतें दर्ज की गई हैं। इस अवधि में लगभग 25,000 हीट स्ट्रोक के मामले भी दर्ज किए गए हैं। यह सरकारी आंकड़े बताते हैं कि गर्मी की लहरें भारत में एक गंभीर समस्या बन गई हैं, जिससे हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं और कई लोगों की जान जा रही है।
दिल्ली में 19 जून से सुधरेंगे हालात?
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि बुधवार (19 जून) और गुरुवार को 'येलो' अलर्ट में तब्दील हो जाएगा और शुक्रवार और शनिवार तक 'ग्रीन' अलर्ट में सुधार होगा। दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में 19 जून तक भीषण गर्मी की स्थिति रहने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश और बिहार में भी 18 जून तक ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
- 18 से 20 जून: असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
- 18 जून: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अगले तीन दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ छींटे, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिसके बाद गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
- 18 से 20 जून: कोंकण और गोवा में।
- 19 से 20 जून: मध्य महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने की संभावना है। कर्नाटक, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में गरज, बिजली और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- 18 जून: केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम।
- 20 जून: तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
- 18 से 20 जून: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना। 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।
गर्म रात से क्या मतलब?
मौसम विभाग के अनुसार, 'गर्म रात' तब होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो। दूसरी ओर, लू तब चलती है जब अधिकतम तापमान 40°C से अधिक हो, जबकि सामान्य से 4.5°C या उससे अधिक हो।
असम और मेघालय में भारी वर्षा
आईएमडी के मुताबिक, असम और मेघालय में 18 जून को असाधारण रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 19 और 20 जून को भारी (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिमी) होने की संभावना है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) का कहना है कि ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी कोपिली का जल स्तर नागांव जिले के कामपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
चेन्नई में बारिश से मौसम सुहाना, फ्लाइट्स लेट
कोडम्बक्कम सहित चेन्नई के कुछ इलाकों में बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए। सिविल कर्मी गिरे हुए पेड़ों को हटाने में जुटे हैं। बारिश के कारण कई आने-जाने वाली डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। दुबई, दिल्ली और पुणे से आने-जाने वाली फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं।
-
Delhi School: दिल्ली के स्कूलों पर बढ़ते नामांकन का दबाव -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद












Click it and Unblock the Notifications