हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मंडाविया का सफदरजंग अस्पताल को तोहफा, कई सुविधाओं का किया उद्घाटन
नई दिल्ली, 16 सितंबर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ऑक्सीजन पीएसए प्लांट, चाइल्ड एब्यूज प्रोटेक्शन सेंटर और एल्डर एब्यूज केयर सेंटर का उद्घाटन किया, जिसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्विटर पर दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल को समाज के सबसे कमजोर वर्गों को देखभाल प्रदान करने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में सक्षम बनाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आज व्हाइट क्रॉस ऑक्सीजन पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसोरशन) जिसकी क्षमता 1 मीट्रिक टन है। साथ ही अस्पताल परिसर में नए अस्थायी कोविड अस्पताल, बालिका दुर्व्यवहार संरक्षण केंद्र के साथ एल्डर एब्यूज केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सफदरजंग अस्पताल को एनएएचबी से अस्पताल सेवाओं का "एंट्री लेवल" सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए बधाई भी दी।
इस दौरान मंडाविया ने कहा कि अस्पताल देश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए नए मानक स्थापित करेगा। साथ ही मरीजों से भी मुलाकात की और डॉक्टरों से बात कर उनकी भूमिका की सराहना की। मंडाविया ने कहा कि डॉक्टरों की प्रतिबद्धता और समर्पण स्वास्थ्य सेवा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और अस्पताल की नींव बनाते हैं। अस्पताल और डॉक्टर एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक के बिना दूसरा काम नहीं कर सकता है।
आपको बता दें इससे पहले पिछले महीन (अगस्त) के लास्ट में स्वास्थ्य मंत्री ने सफदरजंग अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें उन्होंने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली को करीबा से जाना था। हालांकि मंत्री के ऐसे अचानक आने से अस्पताल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई थी। मांडविया ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अस्पताल के आपातकालीन वार्ड का भी जायजा लिया। हाालंकि मंत्री के दौरे की अस्पताल प्रशासन को किसी तरह की भनक तक नहीं लगी थी। मंत्री 24 अगस्त को रात साढ़े नौ बजे सफदरजंग अस्पताल पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications