Earthquake: दिल्ली में भूकंप से दहशत, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मीटिंग छोड़ ऑफिस से बाहर निकले, Video
Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए। जिसके बाद दहशत का माहौल हो गया। दिल्ली-NCR, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मंगलवार दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर धरती हिली, जिसके बाद डर के मारे लोग घरों और ऑफिस से बाहर आ गए।
इतना ही नहीं दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सहित मंत्रालय के कर्मचारी निर्माण भवन में अपने ऑफिस से बाहर निकले आए।

मीटिंग छोड़ ऑफिस से बाहर आए केंद्रीय मंत्री
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी अपने दफ्तर में मीटिंग छोड़ बाहर आ गए।सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्वास्थ्य मंत्री अपने और साथी कर्मियों के साथ बाहर खुले में खड़े हैं। इसी के साथ लोगों की भीड़ जमा है।
देहरादून स्थित सचिवालय का वीडियो
उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी लोग डर से घरों और दफ्तरों से बाहर की तरफ भागे। वीडियो देहरादून स्थित सचिवालय का है, जहां कर्मचारी बिल्डिंग के बाहर खड़े हैं।
Recommended Video
वहीं भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर लखनऊ में भी लोग अपनी इमारतों से बाहर निकल आए।
नेपाल था भूकंप का केंद्र
बता दें कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है। जिसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
दो बार आया भूकंप
जानकारी के मुताबिक नेपाल में 20 मिनट में भूकंप के दो जोरदार झटके आए। पहला भूकंप 4.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 6.2 तीव्रता का मापा गया। इस भूकंप का केंद्र सतह से 5 किलोमीटर की गहराई पर था।भारत समेत पड़ोसी देश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications