Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

H3N2 Flu In Delhi: दिल्ली-एनसीआर में फैला H3N2 वायरस का कहर, जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका

H3N2 Flu In Delhi: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में इन दिनों H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस फैल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग चपेट में आ रहे हैं। नवरात्रि के त्योहार के बीच वायरस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस टाइप का फ्लू होने पर संक्रमित मरीजों में तेज बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश और थकान जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को यह वायरस तेजी से अपने चपेट में ले रहा है। इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में समझ लें।

H3N2, इन्फ्लुएंजा A वायरस का एक टाइप है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह वायरस आम तौर पर मौसम बदलने की वजह से एक्टिव होता है। इसमें संक्रमित लोगों को बुखार, खांसी-जुकाम, लगातार छींक आने जैसी परेशानी हो सकती है।

H3N2 Flu In Delhi

H3N2 वायरस के क्या होते हैं लक्षण

⦁ डॉक्टर्स बताते हैं कि H3N2 वायरस के लक्षण आम फ्लू जैसे होते हैं, लेकिन यह ज्यादा लंबे समय तक बने रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory:नवरात्रि में कौन से रास्ते बंद, कहां लगा है डायवर्जन?घर से निकलने से पहले देख लें डिटेल

⦁ इस वायरस की चपेट में आने पर तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकावट और कभी-कभी उल्टी-दस्त जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

⦁ गंभीर मामलों में यह निमोनिया, ब्रोंकाइटिस और सांस लेने में परेशानी तक पहुंचा सकता है। खास तौर पर कमजोर इम्युनिटी हो, तो तुरंत चपेट में आ सकते हैं। बच्चों में यह कमजोरी और तेज बुखार जैसे लक्षण दिखते हैं। बुजुर्गों में यह फेफड़ों को नुकसान पहुंचाकर जानलेवा साबित हो सकता है।

H3N2 Flu क्या होता है और किन वजहों से फैलता है

मीडिया चैनल से बात करते हुए सर गंगाराम हॉस्पिटल की डॉ. सोनिया रावत ने बताया, H3N2, इन्फ्लुएंजा A वायरस का एक टाइप है, जो मौसम बदलने पर एक्टिव हो जाता है। मानसून के बाद खास तौर पर मौसम में नमी होती है। जलभराव की वजह से इस वायरस की तीव्रता बढ़ जाती है। खांसी-छींक या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से यह वायरस तेजी से फैलता है। यह तेजी से फैलने वाला वायरस है, इसलिए मास्क लगाना, संक्रमित व्यक्ति से दूर रहने जैसे सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए।

डॉ. रावत ने बताया कि लक्षण दिखते ही मरीज को आइसोलेट करना चाहिए, ताकि संक्रमण न फैले। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना, हाथ धोना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना और साफ-सफाई बनाए रखना चाहिए। साथ ही इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए सही डाइट लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: 'बेटियां, दामाद और पोते-पोतियां खतरे में', 78 साल के Ex-Banker को 'डिजिटल कैद' कर लूटे 23 करोड़

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+