दिल्ली के 5 स्टार होटल में 2 साल ठहरा शख्स, फिर 58 लाख का बिल बिना चुकाए हुआ रफूचक्कर
Delhi 5 star hotel: राजधानी दिल्ली में एक फाइव स्टार होटल से धोखाधड़ी करने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पांच सितारा होटल में एक शातिर दो साल तक रूका, जमकर लग्जरी लाइफ जी और फिरक बिना पेमेंट कर वहां से रफूचक्कर हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शातिर ने फाइल स्टार होटल में करीब 603 दिन गुजारे और फिर 58 लाख का भारी भरकम बिल बिना भरे फरार हो गया। हैरान कर देने वाला दिल्ली के पॉपुलर पांच सितारा होटाल रोजेट का है।

जानकारी के मुताबिक अंकुश दत्ता नाम का शख्स दिल्ली में कथित तौर पर 30 मई 2019 से 22 जनवरी 2021 तक एरोसिटी के 5 सितारा होटल रोजेट में ठहरा था। जिसने 58 लाख का बिल बिना चुकाए होटल से चेक आउट करके चला गया।
कर्मचारियों के साथ की सांठगांठ
आरोप है कि गेस्ट ने होटल के कुछ कर्मचारियों के साथ सांठगांठ की और लगभग दो साल तक बिना कोई भुगतान किए रुके रहा। अब इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में होटल रोजेट हाउस ने IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।
603 दिनों तक रुका, नहीं चुकाया बिल
इस मामले में होटल के मैनेजर विनोद मल्होत्रा ने एफआईआर में कहा कि गेस्ट अंकुश दत्ता 603 दिनों तक रुके थे, जिसका बिल 58 लाख रुपए था, लेकिन बिना एक पैसा दिए चेक आउट किया। उन्होंने FIR अंकुश दत्ता के अलावा होटल के फ्रंट ऑफिस में काम करने वाले प्रेम प्रकाश और होटल के कुछ अन्य कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज करवाई गई है।
30 मई 2019 को इन, एक दिन बाद जाना था
होटल के मुताबिक दत्ता ने 30 मई, 2019 को चेक इन किया और एक रात के लिए कमरा बुक किया। उन्हें अगले दिन 31 मई को चेक आउट करना था, लेकिन वह 22 जनवरी, 2021 तक अपनी बुकिंग को बढ़ाते रहे। गाइडलाइन कते अनुसार यदि किसी गेस्ट का लंबित बकाया 72 घंटे से अधिक हो जाता है, तो इसे सीईओ और वित्तीय नियंत्रक को इस बारे में बताना चाहिए। हालांकि, प्रकाश ने होटल के सीईओ और एफसी को दत्ता का बकाया नहीं भेजा।
रिकॉर्ड डिलीट करने का आरोप
मैनेजर विनोद मल्होत्रा का आरोप है कि अंकुश ने प्रेम को मोटी रकम देकर यह गड़बड़ी करवाई है। प्रेम ने अंकुश से पैसे लेकर होटल के कंप्यूटर में इंस्टॉल एक सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ की और गेस्ट का सारा रिकॉर्ड डिलीट कर दिया।
पुलिस ने जांच की शुरू
होटल ने यह भी देखा कि दत्ता ने अलग-अलग तारीखों में 10 लाख, 7 लाख और 20 लाख के तीन चेक का भुगतान किया, लेकिन वे सभी बाउंस हो गए, लेकिन इसकी जानकारी होटल मैनेजमेंट के संज्ञान में नहीं लाई गई।फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications