शादी के लिए दूल्हा था सज-धज कर तैयार, चंद मिनट पहले चोर कार लेकर हुआ फरार

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सुना है कि कोई शख्स अपनी शादी की तैयारी में जुटा हो, सज-धज के दूल्हा बनकर अपनी बारात के साथ दुल्हन के घर रवाना होने की तैयारी में हो, इसी दौरान उसे पता चले कि जिस कार से उसे जाना है वो अचानक ही एक चोर लेकर फरार हो गया। फिर सोचिए उस दूल्हे का क्या हाल होगा? ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना राजधानी दिल्ली में हुई है, जहां 26 वर्षीय दूल्हा अपनी शादी के लिए पूरी तरह से तैयार होकर दूल्हन को लाने के लिए रवाना होने वाला था। इसी दौरान पता चला कि उसे जिस गाड़ी से दुल्हन के घर जाना था वो चोरी हो गई है। इतना सुनते ही वहां हंगामा मच गया...फिर क्या हुआ पढ़िए आगे...।

दूल्हे की हसरतों को लगा झटका

दूल्हे की हसरतों को लगा झटका

पूरा मामला दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन का है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी चोरी की घटना गुरुवार को हुई थी, हालांकि शुक्रवार तक गाड़ी चोरी के मामले का खुलासा नहीं हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक चोरी की गाड़ी को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है।

दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन का है मामला

दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन का है मामला

तुगलकाबाद में अपने परिवार के साथ रहने वाले राहुल जैन, जो अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित थे, उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना के बाद में सारा उत्साह गायब हो गया। गाड़ी चोरी होने की सूचना मिलते ही सारा ध्यान शादी की जगह इस चोरी पर चला गया। शादी में भी लोग मुझे बधाई देने की जगह चोरी की घटना को लेकर सवाल पूछ रहे थे।

दूल्हे के लिए मंगाई थी बोलेरो गाड़ी

दूल्हे के लिए मंगाई थी बोलेरो गाड़ी

राहुल जैन ने बताया उनकी बारात तुगलकाबाद से दुल्हन के घर गाजियाबाद के लोनी जाने वाली थी। हमने इस शादी के लिए मध्य प्रदेश में अपने गांव के पड़ोस के गांव से मैरून रंग की बोलेरो गाड़ी मंगवाई थी। दूल्हे को इसी गाड़ी से बारात में जाना था। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी को धुलने और साफ करने के बाद उसे घर से कुछ ही दूरी पर पार्क किया गया था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

हालांकि जब हम इस गाड़ी को सजाने के लिए ले जाने के लिए पहुंचे तो देखा कि वो पार्क की हुई जगह पर थी ही नहीं। हमने आस-पास खोज-बीन की लेकिन पता नहीं चला। जब हमें गाड़ी की जानकारी नहीं मिली तो मामले की सूचना पुलिस को दी। इस बीच दूल्हे के लिए कैब बुक करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम की वजह से बारात में भी देरी हो गई और समारोह स्थल पर बारात देर से पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन चोरी हुई गाड़ी का पता नहीं चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+