आज से दिल्ली में 25 रुपए किलोग्राम की दर से प्याज बेचेगी सरकार
जिस तरह से टमाटर के दाम आसमान थे और लोगों को महंगे टमाटर खरीदने पड़ रहे थे, उसके बाद सरकार की ओर से सस्ते दाम पर टमाटर की बिक्री की जा रही थी, उसी तरह अब सरकार लोगों को सस्ते दाम पर प्याज की भी बिक्री करने जा रही है।
आज से दिल्ली में लोगों को सस्ते दाम पर प्याज की बिक्री की जाएगी। सरकार बफर स्टॉक में से प्याज को 25 रुपए प्रति किलो के दाम पर बेची जाएगी। सरकार के इस फैसले से लोगों को महंगी प्याज की कीमतों से कुछ राहत जरूर मिल सकती है।

नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से सस्ते दाम पर टमाटर की बिक्री कर रही है। टमाटर के बाद अब प्याज को भी सस्ते दाम पर बेचने का फैसला लिया गया है।
बता दें कि सरकार की ओर से 3 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रखा गया है। एनसीसीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर एजे चंद्रा ने कहा कि हम दिल्ली से प्याज बेचने की शुरुआत करने जा रहे हैं। हम इसे 25 रुपए प्रति किलो के दाम पर मोबाइल वैन और दो रिटेल आउटलेट पर बेचेंगे।
बता दें कि प्याज के दाम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। यही वजह है कि प्याज के दाम पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार की ओर से इसके निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगा दिया गया है जोकि दिसंबर माह तक जारू रहेगी।
केंद्र सरकार के पास फिलहाल 3 लाख टन प्याज बफर स्टॉक में है इसके साथ ही संबंधित विभागों को एक लाख टन प्याज और खरीदने का निर्देश दिया गया है ताकि प्याज के दाम को काबू में रखा जा सके। केंद्र की ओर से राज्यों को अबतक 1400 टन प्याज भेजा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications