दिल्ली में छठ पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल, सीएम आतिशी ने किया ऐलान

Chhath Puja 2024: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने छठ पूजा को लेकर सरकारी दफ्तरों और स्कूलों छुट्टी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को छुट्टी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि पूर्वांचली भाई-बहनों को पूजा करने के लिए अपने घर से 1 किलोमीटर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा।

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के CM बनने से पहले दिल्ली में 60 छठ घाट होते थे लेकिन आज 10 साल बाद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में 1000 छठ घाट दिल्ली में बनाए जा रहे हैं। इन छठ घाटों पर आयोजन दिल्ली सरकार करवाती है। घाट बनाने, पानी का इंतज़ाम करने, Medical सुविधा, Doctors का इंतज़ाम आदि सभी काम दिल्ली सरकार के विभाग करते हैं। दिल्ली सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि पूर्वांचली भाई-बहनों को पूजा करने के लिए अपने घर से 1 किलोमीटर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Atishi

उन्होंने कहा कि छठ पर्व की आज से नहाय खाय के साथ शुरुआत हो जायेगी और पूर्वांचली भाई-बहन आज से अपने व्रत की शुरुआत करेंगे। एक समय ऐसा था जब दिल्ली में रहने वाले हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों को छठ पर्व मनाने के लिए ट्रेन और बसों में भर भर कर अपने गांव जाना पड़ता था। लेकिन मुझे खुशी है कि पिछले 10 साल में जब से दिल्ली में AAP सरकार बनी है तब से इस छठ के महापर्व को बहुत धूमधाम से दिल्ली में मनाया जाता है ताकि जो लोग दिल्ली में काम करते हैं उन्हें अपने इस त्योहार को मनाने के लिए दिल्ली छोड़ना ना पड़े क्योंकि दिल्ली पूर्वांचली भाई-बहनों का भी घर है। इस बार भी दिल्ली में छठ पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है और 7 तारीख को दिल्ली में छुट्टी की घोषणा की जा रही है।

इससे पहले आतिशी ने छठ घाटों का निरीक्षण किया था, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी जंग तेज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+