AAP सरकार ने दिल्ली में 1100 पेड़ की अवैध कटाई मामले पर बनाई तीन सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग कमेटी
दिल्ली में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल (एलजी) के खिलाफ राजधानी के रिज क्षेत्र में 1100 पेड़ काटे जाने को लेकर कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया है।
दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने शनिवार को इसके संबंध में बैठक की। दिल्ली सरकार ने अपनी इस बैठक में इस संबंध में तीन मंत्रियों की एक फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाने का फैसला किया। इन तीन मंत्रियों में सौरभ भारद्वाज, आतिशी और इमरान हुसैन शामिल है।

आप नेता गोपाल राय ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी। इसके साथ ही दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा राजधानी के पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समिति सरकार और अदालत दोनों के लिए इस मामले पर एक रिपोर्ट तैयार करेगी।
गोपाल राय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राउज क्षेत्र से 1,100 पेड़ कटवा दिए।
आप सरकार ने बीते 5 साल में लगवाए गए 2 करोड़ पेड़
पिछले चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पांच साल के भीतर दो करोड़ पौधे लगाकर दिल्ली में हरियाली बढ़ाने का वादा किया था। दिल्ली सरकार ने महज चार साल में दो करोड़ पौधे लगा दिए हैं। भीषण गर्मी से निपटने के लिए गोपाल राय ने घोषणा की कि नए वित्त वर्ष में 64 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
आप ने लगायाा षडयंत्र का आरोप
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दावा किया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल और अन्य मंत्रियों की गिरफ़्तारी भाजपा की साज़िश का संकेत है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद, जब सुप्रीम कोर्ट में उनकी सुनवाई की तारीख़ तय हुई, तो सीबीआई ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया। पेड़ काटने के मामले में तथ्यान्वेषी समिति की रिपोर्ट भी सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications