पीएम मोदी... तो बड़ी भूल में हैं', केंद्र सरकार पर गोपाल राय ने साधा निशाना

AAP Protest: आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में "घेराव" के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर सुरक्षा बढ़ा गई और पुलिस ने पीएम आवास के आसपास धारा 144 (सीआरपीसी की) लगा दी।

aap

इसके साथ ही दिल्‍ली पुलिस ने पीएम आवास की ओर बढ़ रहे आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। जिसके बाद दिल्‍ली सरकार के मंत्री ने केद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा "आज पूरी दिल्‍ली को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। भाजपा के नेता, केद्र सरकार, केंद्र सरकार के मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर ये सोचते हैं कि पुलिस की आड़ में छिप जाएंगे और जवाब नहीं देना पड़ेगा, तो बड़ी भूल में हैं। आपका खेल अरविंद केजरीवाल को जेल भेजl शरथ चंद्र रेड्डी को 60 करोड़ इलेक्ट्रोरल बॉन्ड और एक बयान पर बेल? अब सच देश के सामने है।"

इसके साथ अरविंद केजरीवाल के इस्‍तीफे को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए आप नेता गोपाल राय ने कहा कि उन्हें इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा क्यों देना चाहिए? हमारे पास प्रचंड बहुमत वाली सरकार है। जनमत संग्रह भी कराया गया और सभी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल से सरकार चलानी चाहिए।"

वहीं आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से दिल्ली की जनता बीजेपी से नाराज है. "पूरी दिल्ली और देश के लोग गुस्से में हैं और बीजेपी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। पीएम मोदी ने एक नेता (अरविंद केजरीवाल) को जेल में डाल दिया है, जिसका एकमात्र उद्देश्य भारत को आगे ले जाना है। वह अरविंद केजरीवाल से नफरत करते हैं और उनसे डरते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+